Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इसलिए हमेशा फिट रहना चाहती हैं करीना, बताया फेवरेट फूड, ‘स्त्री 2’ के बाद इस फिल्म से धमाल मचाएंगी श्रद्धा

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (44) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को करीना की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ न...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 12:57:16

2 News : इसलिए हमेशा फिट रहना चाहती हैं करीना, बताया फेवरेट फूड, ‘स्त्री 2’ के बाद इस फिल्म से धमाल मचाएंगी श्रद्धा

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (44) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को करीना की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ न कुछ अपडेट लगातार मिलती हैं। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। ऐसे में वह तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लोगों का दिन बना देती हैं। बहरहाल करीना ने बुधवार (3 अप्रैल) को अपनी फिटनेस और जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। करीना ने अपनी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की किताब 'द कॉमनसेंस डाइट' के विमोचन के अवसर पर कहा कि मैं किसी की मदद या बैसाखी के बिना जिंदगी जीना चाहती हूं। उम्र मेरे लिए बस एक नंबर है।

मैं फिट रहना चाहती हूं, ताकि 70 या 75 की उम्र में भी सेट पर जा सकूं। मुझे पूरी जिंदगी काम करना है। अपने नाती-पोतियों को उठाने के लिए भी ताकत चाहिए। इसके लिए रुजुता की सलाह से सही खाना खाती हूं। अच्छा खाना, योगा और थोड़ी एक्सरसाइज अंदर से अच्छा महसूस कराते हैं। मैं घी और खिचड़ी खाती हूं, थोड़ा वेट ट्रेनिंग करती हूं, सूर्य नमस्कार करती हूं। बोटॉक्स या स्किन ट्रीटमेंट से ज्यादा मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा है। हर दिन खुद को हौसला दो, तो लोग भी आप पर भरोसा करेंगे। करीना ने अपने छोटे बेटे जेह के जन्म के बाद की बात भी साझा की।

साल 2021 में जेह के जन्म के बाद उनका वजन 25 किलो बढ़ गया था। एक पल को उन्हें लगा कि फिर से मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन तुरंत खुद को संभाला। करीना ने कहा कि बचपन में जब मैं गोल-मटोल थी तब भी खाना मेरा दोस्त था। मैंने कभी भूखे रहने की कोशिश नहीं की। चिप्स का पैकेट देखकर भी खुश हो जाती थी। खिचड़ी मेरा कंफर्ट फूड है। तीन दिन खिचड़ी न खाऊं तो मन करने लगता है। मैं हफ्ते में 5 दिन भी इसे खा सकती हूं। करीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी।
Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,kareena fitness,kareena khichdi,singham again,shraddha kapoor,actress shraddha kapoor,tumbaad movie,director rahi anil barve ‘तुम्बाड’ के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे की फिल्म में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। लंबे समय से उनका नाम राइटर राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक रिलेशनशिप के बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया। श्रद्धा की पिछली फिल्म साल 2024 में आई ‘स्त्री 2’ थी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और देश-दुनिया में रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इसके बाद से ही श्रद्धा की अगली फिल्म के लिए फैंस बेकरार हुए जा रहे हैं। वे उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं।

अब श्रद्धा की अगली फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपना अगला प्रोजेक्ट लॉक कर लिया है। श्रद्धा पिछले कुछ वक्त से कई बैनर से मिल रही थीं और डायरेक्टर्स की कई स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं, जिसमें टी सीरीज, धर्मा और एक्सेल जैसे कई और बड़े नाम शामिल हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा अब एक अनोखी हाई कॉन्सेप्ट थ्रिलर के लिए ‘तुम्बाड’ के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे के साथ मिलकर काम करने वाली हैं।

अभी फिल्म को लेकर बातचीत जारी है। एकता कपूर के साथ श्रद्धा कई फिल्मों के लिए बातचीत कर रही हैं और उनमें से एक बर्वे के डायरेक्शन में बन रही थ्रिलर फिल्म भी शामिल है। स्क्रिप्ट तय हो चुकी है और श्रद्धा कहानी से इंप्रेस भी हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म ‘स्त्री 2’ के बाद एक अच्छा फॉलोअप हो सकती है। बर्वे को प्री-प्रोडक्शन के लिए 3-4 महीने लगेंगे और 2025 के सैकंड हाफ में फिल्म को फ्लोर पर उतार दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका