Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आरजे महवश ने वीडियो शेयर कर कही दिल की बात, सोशल मीडिया यूजर्स जोड़ रहे युजवेंद्र चहल के साथ कनेक्शन

कुछ समय पहले कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक हो गया। इससे कपल के फैंस का दिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 11:09:38

आरजे महवश ने वीडियो शेयर कर कही दिल की बात, सोशल मीडिया यूजर्स जोड़ रहे युजवेंद्र चहल के साथ कनेक्शन

कुछ समय पहले कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक हो गया। इससे कपल के फैंस का दिल टूट गया। हालांकि यह आशंका पहले से ही की जा रही थी क्योंकि वे लंबे समय से साथ नजर नहीं आए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया की एक्टीविटिज भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रही थीं। चहल-धनश्री के तलाक के बाद से मशहूर आरजे महवश लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। महवश को पिछले महीने दुबई में चहल के साथ भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का मजा लेते देखा गया था।

इसके बाद से उनकी डेटिंग की खबरों को और ज्यादा हवा मिली। अब महवश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ड्रीम ब्वॉय और प्यार को लेकर बात करती दिख रही हैं। महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें महवश कहती हैं, “मेरी लाइफ में कोई लड़का आएगा तो वो बस एक ही होगा। वही फ्रेंड होगा, वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा, वही हजबैंड होगा। मेरी जिंदगी उसी के इर्द-गिर्द घूमने लगती है, नहीं चाहिए भाई फर्जी लोग।

बाकी लड़के फिर मेरे से मुंह नहीं लगाए जाते। मेरा वाला काफी है। वीडियो साझा करते हुए महवश ने कैप्शन में लिखा, 'बस एक ही होगा।' खास बात ये है कि महवश की इस पोस्ट को लेकर चहल ने काफी उत्सुकता दिखाई और इसे झट से लाइक कर डाला। इसे देख एक बार फिर चहल और महवश के रिश्ते को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं।

IPL-18 में चहल की टीम के मुकाबले के दौरान लखनऊ में मौजूद थीं महवश!

यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक लिखता है, “तो फिर क्या चहल भाई ये रिश्ता पक्का समझे?” दूसरे ने कहा, “अलग नहीं तुम्हारे वाला लेग स्पिनर है।” तीसरे ने लिखा, “इतिहास गवाह है कि महवश की पोस्ट पर सबसे पहले चहल का लाइक ही आता है।” फैंस का मानना है कि महवश हाल ही लखनऊ में चहल के आईपीएल-18 मैच के दौरान मौजूद थीं। चहल लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के सदस्य हैं और मैच एकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया था।

महवश ने कथित तौर पर ताज होटल के पूल से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, संयोग से वही शहर जहां मैच हुआ। एक रेडिट यूजर ने यहां तक दावा किया कि वे इसे कब तक नकारेंगे? बता दें कि चहल ने एलमिनी के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपए का गुजारा भत्ता देने पर सहमति जताई थी। धनश्री के लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो में कथित तौर पर चहल की बेवफाई के संकेत हैं। कपल ने अभी तक यह नहीं बताया कि उनका रिश्ता क्यों टूटा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका