न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने कहा, मुझे भी सपोर्ट की जरूरत पड़ती है लेकिन…, संजय दत्त के साथ इस फिल्म में काम करेंगे सुपरस्टार

सुपरस्टार सलमान खान (59) की मच अवेटेड मूवी ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्ममेकर्स, सलमान और फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 12:04:41

2 News : सलमान ने कहा, मुझे भी सपोर्ट की जरूरत पड़ती है लेकिन…, संजय दत्त के साथ इस फिल्म में काम करेंगे सुपरस्टार

सुपरस्टार सलमान खान (59) की मच अवेटेड मूवी ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्ममेकर्स, सलमान और फैंस को इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक के हिसाब से वैसा प्रदर्शन नहीं रहा। सलमान की फिल्मों के साथ ऐसा कम ही देखने को मिलता है। उन्हें सुपरहिट की गारंटी माना जाता है, लेकिन लगता है कि इस बार उनकी किस्मत रूठ गई है। इस बीच सलमान ने अपनी फिल्मों को लेकर बॉलीवुड बिरादरी से मिलने वाले सपोर्ट की कमी को लेकर बात की। सलमान ने बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू दिया।

इसमें जब सलमान से कहा गया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथी उनके प्रोजेक्ट की तारीफ करने से बचते हैं, भले ही वे खुद हमेशा अपने साथी कलाकार और दोस्तों की फिल्मों को बढ़ावा देते हों। इस पर सलमान ने कहा कि मुझे भी सपोर्ट की जरूरत पड़ती है लेकिन मेरे साथ वालों को लगता है कि मैं आत्मनिर्भर हूं इसलिए मुझे सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है। उन्हें लगता होगा कि जरूरत नहीं पड़ती होगी लेकिन सभी को इसकी जरूरत पड़ती है।

सलमान ने ‘सिकंदर’ और अपनी अपकमिंग फिल्मों पर बात करते हुए अपने साथी कलाकारों के लिए सपोर्ट जताया। उन्होंने सनी देओल की आने वाली एक्शन फिल्म ‘जाट’ के बारे में बातचीत करते हुए इसकी तारीफ की। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उल्लेखनीय है कि सनी ने ‘सिकंदर’ के रिलीज होते ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से मूवी को प्रमोट किया था।

‘सिकंदर’ की रिलीज से 3 दिन पहले सिनेमाघरों में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म ‘एल2 : एम्पुरान’ ने दस्तक दी थी। इसके बारे में बात करते हुए सलमान ने फिल्म की तारीफ की। ‘सिकंदर’ की बात करें तो इसके डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने आमिर खान के साथ सुपरहिट मूवी ‘गजनी’ बनाई थी। फिल्म चार दिन में 84.25 करोड़ रुपए ही कमा पाई है।

Salman Khan,superstar salman khan,salman khan support,sikandar,salman sikandar,jaat,sanjay dutt,salman khan sanjay dutt,ganga ram movie

सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म का टाइटल हो सकता है ‘गंगा राम’

सलमान खान और संजय दत्त ने हाल ही में एक फिल्म के लिए अपने रियूनियन को कंफर्म किया था। इसके बाद से ही दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। अब इस मूवी को लेकर अपडेट आई है। ये एक्शन मूवी होगी और इसका टाइटल कथित तौर पर ‘गंगा राम’ है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कृष अहीर इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगे।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को सलमान और उनके प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स (SKF) द्वारा सपोर्ट किया गया है। सूत्र ने कहा कि ‘गंगा राम’ का मोटिव दर्शकों का मनोरंजन करना होगा। इसकी कहानी दो स्ट्रांग पर्सनल्टी जो अल्फा मेल है, उनके धमाकेदार एक्शन से भऱी होगी। फिल्म का डायरेक्शन कृष अहीर करेंगे, जो पिछले कुछ सालों में सलमान प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस कई फिल्मों में सहयोगी रहे हैं।

‘गंगा राम’ की शूटिंग जून या जुलाई के आस-पास शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और कुछ टाइम बाद ही इसके बारे में ऑफिशल अनाउंसमेंट हो सकती है। बता दें सलमान और संजय काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ सहित कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फैंस उन्हें लंबे समय बाद एक बार फिर से साथ देखने को बेकरार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी