I rise in deep anguish. My life has always been an open book, full of struggles and battles, but I have always upheld the highest values in public life. After almost 60 years in politics, I don't deserve this.
— Congress (@INCIndia) खरगे ने आगे कहा,'मेरा जीवन हमेशा एक खुली किताब की तरह रहा है, संघर्षों और चुनौतियों से भरा हुआ। मैंने सार्वजनिक जीवन में हमेशा उच्चतम मूल्यों को बनाए रखा है। राजनीति में लगभग 60 साल बिताने के बाद, मुझे ऐसी झूठी उम्मीद नहीं थी। अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में मेरे खिलाफ पूरी तरह से झूठे और निराधार आरोप लगाए। जब मेरे सहयोगियों ने उन्हें चुनौती दी, तो उन्हें अपनी टिप्पणी वापस लेनी पड़ी, लेकिन तब तक मेरी छवि को नुकसान पहुंच चुका था।'
Yesterday, completely false and baseless charges were hurled at me in… pic.twitter.com/dlvz5ba76H
बता दे कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ बिल का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह विधेयक कांग्रेस की "तुष्टिकरण की राजनीति" के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। ठाकुर ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए बनी वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक साम्राज्य को खड़ा करने के लिए किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने इन जमीनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें अपने चुनावी फायदे के लिए "वोट बैंक एटीएम" में बदल दिया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के सदस्यों से एक-दूसरे का सम्मान करने का आग्रह करते हुए दलों से अपील की कि वे अपने सदस्यों को शिक्षित करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित करें।
















