न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दास्तान मुगल-ए-आजम: एक गीत के शूट के लिए बनाया गया था शीशमहल, हिन्दी सिनेमा को दी थी नई पहचान

वहीं दूसरी ओर साउथ की कई बड़ी फिल्मों के सेट भी करोड़ों की लागत से तैयार किए जा रहे हैं। एसएस राजामौली की 'बाहुबली' का सेट भी काफी भव्य और महंगा था। हालांकि भारतीय सिनेमा में यह चलन शुरू से ही चल रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 4:02:02

दास्तान मुगल-ए-आजम: एक गीत के शूट के लिए बनाया गया था शीशमहल, हिन्दी सिनेमा को दी थी नई पहचान

वर्तमान समय में हिन्दी सिनेमा निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहचान अपनी फिल्मों के भव्य सैट और उस पर फिल्माये गए बेहतरीन गीतों की वजह से है। भंसाली एक शानदार फिल्म मेकर हैं जो अपनी फिल्मों की फोटोग्राफी, गीत संगीत और इसके फिल्मांकन पर बहुत बारीकी से नजर रखते हुए इन्हे फिल्माते हैं।

वहीं दूसरी ओर साउथ की कई बड़ी फिल्मों के सेट भी करोड़ों की लागत से तैयार किए जा रहे हैं। एसएस राजामौली की 'बाहुबली' का सेट भी काफी भव्य और महंगा था। हालांकि भारतीय सिनेमा में यह चलन शुरू से ही चल रहा है। आज हम अपने पाठकों को एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म के एक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने समय में श्रोताओं को हिला कर रख दिया था। फिल्म के इस गीत ने अपने फिल्मांकन के तरीके से हिन्दी सिनेमा को एक विशिष्ट पहचान दी थी। इस फिल्म को बनने में 14 वर्ष का लम्बा समय लगा था। फिल्म के निर्माता निर्देशक के.आसिफ ने एक गीत के लिए वास्तविक शीश महल का निर्माण किया था। उम्मीद है पाठक इस फिल्म और इसके लोकप्रिय गीत को पहचान गए होंगे। यदि नहीं तो हम बताए देते हैं। यह फिल्म थी 1960 में प्रदर्शित हुए मुगल-ए-आजम और इसका गीत था . . . जब प्यार किया तो डरना क्या, हाँ जब प्यार किया तो. . . .यह गीत हिन्दी फिल्मों की सबसे खूबसूरत नायिका मधुबाला पर फिल्माया गया था।

1960 में रिलीज हुई ‘मुगल-ए-आजम’ को बनने में 14 साल लगे थे। फिल्म के एक गाने का सेट बनने में दो साल लगे थे। गाना था ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’। गाने में जब अभिनेत्री मधुबाला डांस करती हैं तो महल में लगे सभी शीशों में वह नजर आती हैं, लेकिन इसे फिल्माना आसान नहीं था। एक समय तो यह सीन क्रिएट करना लगभग नामुमकिन हो गया था। हॉलीवुड से भी एक्सपर्ट बुलाए गए, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। बात 15 लाख रुपये में बनकर तैयार हुए शीश महल को तोड़ने तक पहुंच गई, लेकिन तब सिनेमैटोग्राफर आरडी माथुर ने इसका हल निकाला। कैमरा लगते ही उसकी लाइट शीशों पर पड़ती। इसे रोकने के लिए रिफ्लेक्टर लगाए गए, लेकिन जब लाइट उन पर पड़ती तो आंखें चौंधिया जातीं और शूटिंग मुश्किल हो जाती फिर मधुबाला को अनारकली के वेश में रंग-बिरंगे शीशों में घूमते हुए देखा गया और यह हिंदी सिनेमा का एक प्रतिष्ठित दृश्य बन गया।

1.5 करोड़ रुपए में बनी थी फिल्म

जब एक गाने का सेट तैयार करने में 15 लाख रुपए खर्च किए गए तो स्वाभाविक है कि फिल्म का बजट करोड़ों में रहा होगा। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। फिल्म में कलाकारों ने जो भी कपड़े पहने थे, वे दिल्ली में सिले गए थे और सूरत में उन पर नक्काशी की गई थी। हैदराबाद में आभूषण, राजस्थान में हथियार और आगरा में जूते बनाए गए थे। फिल्म में 2000 ऊंट और 4000 घोड़े इस्तेमाल किए गए थे। इन सबके चलते फिल्म का बजट 1.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था।

फिल्म का सबसे महंगा गाना

फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ का सबसे महंगा गाना ‘प्यार किया तो डरना क्या’ है। इस गाने को मंजूरी मिलने से पहले 105 बार लिखा गया था। उस समय मिक्सिंग की सुविधा नहीं थी, इसलिए नौशाद ने गाने में गूंज लाने के लिए इसे लता मंगेशकर के साथ स्टूडियो के वॉशरूम में रिकॉर्ड किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड