न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Shah Rukh Khan Pathaan Controversy : 'बेशर्म रंग' गाने में हुए ये 3 बड़े बदलाव, डायलॉग में भी बदले गए शब्द!

फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी का बयान भी आया कि 'पठान' में सेंसर के नियमों के तहत बदलाव किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jan 2023 10:35:24

Shah Rukh Khan Pathaan Controversy : 'बेशर्म रंग' गाने में हुए ये 3 बड़े बदलाव, डायलॉग में भी बदले गए शब्द!

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म 'पठान (Pathaan)' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म के दो गाने 'बेशर्म रंग' और 'झूमे जो पठान' रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में चल रहा है। गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ऑरेंज रंग की पहनी है जिसकों लोग 'भगवा बिकिनी' बता कर आपत्ति जाता रहे है। आम जनता से लेकर नेताओं तक ने इस गाने पर आपत्ति जताई है और इसको धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।

फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी का बयान भी आया कि 'पठान' में सेंसर के नियमों के तहत बदलाव किए गए हैं। अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि सेंसर बोर्ड के सुझाव पर फिल्म में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। 'बेशर्म रंग' गाने में तो बदलाव हुए ही हैं, फिल्म के डायलॉग्स में भी कई बदलाव किए गए हैं।

'बेशर्म रंग' गाने हुए ये तीन बदलाव

'पठान' के बेशर्म रंग गाने की बात करे तो इसमें तीन बड़े बदलाव किए है। बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार, 'बेशर्म रंग' में दीपिका के शरीर के कुछ क्लोज-अप शॉट्स हटाए गए हैं। साथ ही गाने में 'बहुत तंग किया' लिरिक्स के साथ आने वाले कुछ सेंशुअस विजुअल को भी बदला गया हैं और इनकी जगह दूसरे शॉट लगाए गए हैं। 'बेशर्म रंग' से दीपिका का साइड पोज भी हटाया गया है। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि गाने में दीपिका के विवादित 'भगवा बिकिनी' के शॉट्स अभी भी हैं या उनको भी हटा दिया गया हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म 'पठान' के डायलॉग्स में भी फेरबदल किया गया है। फिल्म में 13 जगह पर PMO (प्रधानमंत्री कार्यालाव) को बदला गया है। 'प्रधानमंत्री' को बदलकर प्रेसिडेंट या मंत्री किया गया है। कहानी के हिसाब से, जांच एजेंसी 'रॉ' को बदलकर 'हमारे' इस्तेमाल किया गया है। एक डायलॉग 'इससे सस्ती स्कॉच नहीं मिली' में स्कॉच की जगह 'ड्रिंक' शब्द लगाया गया है। फिल्म में अशोक चक्र की जगह 'वीर पुरस्कार', 'एक्स-केजीबी' की जगह 'एक्स-एसबीयू' और 'मिसेज भारतमाता' की जगह 'हमारी भारतमाता' भी किए जाने की भी रिपोर्ट्स हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन पर चल रहे टेक्स्ट में 'ब्लैक प्रिजन, रशिया' को बदलकर 'ब्लैक प्रिजन' भी किया गया है। इन बदलावों के साथ सेंसर बोर्ड ने 'पठान' के मेकर्स को 'U/A' रेटिंग दी है। फिल्म से कितने सेकंड की फुटेज को सेंसर किया गया है इस बारे में भी डिटेल्स नहीं सामने आई हैं, मगर अब फिल्म का रनटाइम 146 मिनट यानी 2 घंटे 26 मिनट हो गया है।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी 'पठान' फिल्म में जॉन अब्राहम एक खूंखार विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। यश राज फिल्म्स के इस प्रोजेक्ट को उसी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बताया जा रहा है जिसमें सलमान खान (Salman Khan) की टाइगर फ्रैंचाइजी और ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत