न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जिनका सिंदूर उजड़ा उनमें वीरांगनाओं जैसा जज्बा नहीं था’, पहलगाम हमले को लेकर BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान

बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया। बोले- हाथ जोड़ने से नहीं बचते, और शहीदों की पत्नियों में नहीं था वीरांगनाओं का जोश। बयान ने छेड़ी नई बहस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 5:41:34

‘जिनका सिंदूर उजड़ा उनमें वीरांगनाओं जैसा जज्बा नहीं था’, पहलगाम हमले को लेकर BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर पर्यटकों ने आतंकवादियों के सामने हाथ न जोड़े होते, तो वे मारे नहीं जाते। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन महिलाओं के पतियों की इस हमले में जान गई, उनमें वीरांगनाओं जैसा कोई उत्साह, जज्बा या भावना नहीं दिखी।

एक कार्यक्रम के दौरान जांगड़ा ने कहा, "अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को दी जा रही सुरक्षा की ट्रेनिंग उन पर्यटकों को मिली होती, तो तीन आतंकवादी 26 लोगों की हत्या नहीं कर सकते थे। अगर उनके पास जो भी हथियार — डंडा, लाठी — होता और वे चारों ओर से हमला करते, तो शायद पांच-छह लोग ही मारे जाते और आतंकवादियों का भी अंत हो जाता। लेकिन हमारे पर्यटक तो हाथ जोड़कर मारे गए। हाथ जोड़ने से कोई नहीं छोड़ता, खासकर वे जो दया से कोसों दूर हैं।”

‘वीरांगनाओं जैसा कोई जज्बा नहीं दिखा’

जांगड़ा ने आगे कहा, "जो महिलाएं उस हमले में विधवा हुईं, यदि उन्होंने रानी अहिल्याबाई होलकर का इतिहास पढ़ा होता, तो वे अपने पति की रक्षा करते हुए शहीद हो जातीं, लेकिन गोली चलाने वाले के सामने उनके भीतर वो वीरता, वो जोश, वो भाव नहीं था। इसलिए वे हाथ जोड़ती रहीं और उनके पति मारे गए।"

‘2014 के बाद से आया संग्राम का इतिहास पढ़ाने का विचार’

सांसद ने यह भी जोड़ा कि देश में संग्राम का इतिहास और वीरता की परंपरा 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद से फिर से शुरू हुई है। हमारा प्रयास है कि देश की हर नारी में रानी अहिल्याबाई जैसा साहस और आत्मबल हो।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बैसरन घाटी में घूमने आए 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस नृशंस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। अब इस घटना पर सांसद जांगड़ा की टिप्पणी ने एक नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं