न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह ने शेयर की शर्टलेस सेल्फी, महिमा चौधरी ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब रणवीर सिंह छोटे पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। उनका अपकमिंग शो ‘द बिग पिक्चर (The Big Picture)’ आज से छोटे पर्दे पर प्रसारित होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 3:42:44

रणवीर सिंह ने शेयर की शर्टलेस सेल्फी, महिमा चौधरी ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब रणवीर सिंह छोटे पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। उनका अपकमिंग शो ‘द बिग पिक्चर (The Big Picture)’ आज से छोटे पर्दे पर प्रसारित होने जा रहा है। इस बीच रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम का तापमान बढ़ा दिया है। उन्होंने अपनी एक शर्टलेस सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसके बाद यह चर्चा में छा गई है। रणवीर सिंह ने अपनी शर्टलेस सेल्फी शेयर की है। जिसमें वह अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। रणवीर की ये तस्वीर देखकर फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी दीवाने हो गए हैं। हर कोई इस फोटो पर कमेंट कर रहा है।

रणवीर सिंह फोटो में शर्टलेस हैं और साथ ही पसीने में भीगे हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी अलग ही अंदाज में लिखा है। रणवीर ने अपनी फोटो शेयर करते हुए पूछा- ‘रणवीर को पसीना क्यों आ रहा है?’ इसके बाद उन्होंने चार ऑप्शन भी दिए हैं।

वह लिखते हैं- (A) ‘वे अभी-अभी स्टीम रूम से निकले हैं’, (B) ‘उनका आज रात टेलीविजन पर डेब्यू है’, (C) ‘उनकी शारीरिक गर्मी ज्यादा है’ या (D) ‘वो हॉट योगा की कोशिश कर रहे हैं।’

एक्टर के इस पोस्ट पर अब सेलिब्रिटी भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। अमृता खानविलकर ने कमेंट किया- खत्म। साथ ही फायर इमोजी पोस्ट की। होस्ट मनीष पॉल ने कमेंट किया- मैं नहीं खेल रहा… वहीं पूजा हेगड़े ने लिखा-टॉवर गिर रहा है पम्मी। ध्यान रख। वहीं आर माधवन लिखते हैं- ‘पोस्ट शावर सेल्फी का खिताब मुझसे कितनी बार छीनेगा भाई?’ डिनो मोरिया लिखते हैं- ‘वो सब छोड़, ये बता कब से इतना रिप्ड है तू। सॉलिड लग रहा है ब्रो। माइंड इज ब्लॉइंग।’ रेमो डिसूजा ने भी मजेदार अंदाज में रणवीर सिंह के सवाल का जवाब दिया है। वह लिखते हैं- ‘ABCD की वजह से।’

रणवीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रहे हैं। वह अपने शो के प्रमोशन में लगे हुए हैं। वह हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 के प्रीमियर में भी गए थे। जहां उन्होंने सलमान खान के साथ ढेर सारी मस्ती की थी। रणवीर सिंह जल्दी ही रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ में नजर आएंगे, जो दिवाली के एक दिन बाद यानी 5 नवंबर को रिलीज होगी।

पहले लोग सिर्फ वर्जिन एक्ट्रेसेस चाहते थे

फिल्म 'परदेस' से डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी भले ही लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं लेकिन अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए

इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि पहले के मुकाबले में फीमेल एक्ट्रेस को अच्छे रोल मिलने लगे है। उन्हें पहले से ज्यादा पैसा और इंडॉर्समेंट भी मिलता है। वे पहले के मुकाबले बेहतर और पावरफुल पोजिशन पर हैं। उनके पास ज्यादा लंबा जीवन है।'

महिमा चौधरी ने पहले के बारे में बात करते हुए कहा, ‘पहले के समय में आपके रिलेशनशिप का असर काम पर पड़ता है। अगर आप किसी को डेट कर रही हैं तो लोग लिखने लगते थे कि वे सिर्फ वर्जिन चाहते थे, जिसने कभी किस न किया हो। अगर आप किसी को डेट कर रही है तो ओह वो तो डेट कर रही है। अगर आपकी शादी हो गई है तो भूल जाइए आपका करियर खत्म हो गया था और अगर आपके बच्चे है तो बिल्कुल ही सब कुछ खत्म हो गया है।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'अब रिलेशनशिप स्टेटस ये तय नहीं करता है कि आपको करियर जारी रखना है या पर्सनल लाइफ को चुनना है। अब महिलाओं को विभिन्न रोल्स में एक्सेप्ट किया जा रहा है। पहले अगर आपने मां का रोल कर लिया तो आपको फिर कोई और रोल जल्दी नहीं मिलता था। पहले कई पुरुष भी अपने रिलेशनशिप को छिपाते थे और उनकी फिल्मों की रिलीज या कई साल बाद चलता था वो तो शादीशुदा हैं।'

महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिनकी शुरुआती करियर जितने तेजी से चला, उतनी ही जल्दी वो पर्दे से दूर भी हो गईं। महिमा चौधरी ने 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी और 2013 में तलाक ले लिया था। दोनों की बेटी अरिना है, जिसकी देखरेख एक्ट्रेस करती हैं, वह सिंगल मदर हैं।

। हालांकि एक्ट्रेस हमेशा अपने विचारों को लेकर मुखर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में बात की कि फीमेल एक्ट्रेस के लिए भारतीय फिल्म उद्योग में अब पहले के मुकाबले कितना बदलाव आ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर