न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शशि थरूर से युवती ने पूछा – 'आप इतने सुंदर और बुद्धिमान कैसे हैं?', जानिए क्या मिला जवाब; Video

शशि थरूर से युवती ने पूछा, आप इतने सुंदर और बुद्धिमान कैसे हैं? जानिए कांग्रेस नेता ने इस सवाल का मज़ेदार और प्रेरणादायक जवाब क्या दिया। पढ़ाई, मेहनत और जीन की भूमिका पर शशि थरूर की खास बातें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 1:38:47

शशि थरूर से युवती ने पूछा – 'आप इतने सुंदर और बुद्धिमान कैसे हैं?', जानिए क्या मिला जवाब; Video

शशि थरूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वे हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी अलग-अलग देशों तक पहुंचाने वाले डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। विश्व स्तर पर भारत का पक्ष मजबूती से पेश करने के कारण उनकी खूब प्रशंसा हो रही है। साथ ही, उनकी अंग्रेजी बोलने की शैली भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती शशि थरूर से उनकी सुंदरता और बुद्धिमत्ता का राज पूछती है। कांग्रेस नेता ने इस सवाल का बहुत दिलचस्प जवाब दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो 2023 का है जब शशि थरूर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए नागालैंड गए थे। वायरल क्लिप में एक युवती नर्वस होते हुए उनसे सवाल पूछने के लिए खड़ी होती है और कहती है कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उन्हें शशि थरूर से प्रश्न पूछने का मौका मिला। वह पूछती है, “सर, आप बताइए कि कोई शख्स इतना आश्चर्यजनक रूप से सुंदर और साथ ही अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली और बुद्धिमान कैसे हो सकता है? प्लीज इसका राज बताइए।”

यह सवाल सुनते ही थरूर अपनी हंसी रोक नहीं पाते। मुस्कुराते हुए वे कहते हैं कि यह उनका ‘बड़प्पन’ है। वे आगे बताते हैं, “कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें आप बदल नहीं सकते और कुछ ऐसी भी होती हैं जिन्हें आप खुद बदल सकते हैं।” मजाकिया अंदाज में थरूर कहते हैं, “मैं बस इतना कह सकता हूं कि अपने माता-पिता को समझदारी से चुनें क्योंकि यह सब जीन में होता है।” इस पर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

शशि थरूर आगे बताते हैं, “लेकिन बाकी चीजों के लिए आपको खुद मेहनत करनी पड़ती है। जैसे पढ़ाई। बचपन से यह मेरी आदत रही है। मैंने लगातार पढ़ाई की है और इसलिए मैं जो कुछ जानता हूं वह इसलिए क्योंकि मैंने जो पढ़ा है वह याद रखा है।” वे यह भी कहते हैं कि इतनी अच्छी भाषा शैली विकसित करना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत और अभ्यास किया है, इसी वजह से वे आज इतनी प्रभावशाली तरीके से बोल पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं