न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजरी तस्करों पर नकेल कसने के लिए जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 पंचायतों में एकसाथ दबिश

जोधपुर पुलिस ने बजरी तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। डीसीपी के नेतृत्व में 25 पंचायतों में दबिश दी गई। कांस्टेबल की हत्या के बाद पुलिस ने तस्करों की संपत्ति फ्रीज करने का भी अभियान तेज किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 12:16:22

बजरी तस्करों पर नकेल कसने के लिए जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 पंचायतों में एकसाथ दबिश

बजरी तस्करों पर नकेल कसने के लिए जोधपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह एक बड़ा अभियान शुरू किया। डीसीपी राजर्षि राज वर्मा के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें लूणी क्षेत्र की 25 पंचायतों में एकसाथ तैनात हुईं और तस्करों के खिलाफ सघन कार्रवाई शुरू की गई। इस ऑपरेशन में एडीसीपी, एसीपी और विभिन्न थानों के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ शामिल हुए। इस व्यापक अभियान का उद्देश्य लूणी इलाके से बजरी माफिया का पूरी तरह सफाया करना है, ताकि अवैध खनन को जड़ से समाप्त किया जा सके।

कांस्टेबल की हत्या के बाद तेज हुई कार्रवाई

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले बजरी तस्करों ने कांस्टेबल सुनील खिलेरी पर डंपर चढ़ा दिया था, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुलिस ने बजरी तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस अब न केवल तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि उनकी संपत्तियों को भी फ्रीज कर रही है। इस कड़ी कार्रवाई से बजरी माफिया में भारी हड़कंप मच गया है और लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

कार से कुचलने की कोशिश का ताजा मामला

बजरी माफिया की बर्बरता का एक और मामला बुधवार को सामने आया, जब माता का थान क्षेत्र में एक व्यक्ति और उसके साथियों ने हेड कांस्टेबल प्रतापराम को कुचलने की कोशिश की। प्रतापराम गश्त पर थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। मुख्य आरोपी राहुल कछवाहा ने न सिर्फ प्रतापराम को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उनके साथ मौजूद एक कांस्टेबल को मुक्का भी मारा। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना में चार नामजद आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?