न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप ने 11 दिनों में 8 बार भारत-पाक सीजफायर का लिया श्रेय, कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना

11 दिनों में 8 बार भारत-पाक सीजफायर का श्रेय लेने वाले ट्रंप पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। जयराम रमेश ने मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 1:24:55

ट्रंप ने 11 दिनों में 8 बार भारत-पाक सीजफायर का लिया श्रेय, कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित भूमिका को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप ने 11 दिन के भीतर 3 अलग-अलग देशों में 8 बार दावा किया है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लाभ का लालच दिखाकर भारत और पाकिस्तान को समझाया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अब तक इस मुद्दे पर मौन हैं।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयानों का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने अमेरिका, सऊदी अरब और कतर में 11 दिनों के दौरान 8 बार यह कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर केवल उनके प्रयासों की वजह से संभव हो पाया।

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

ट्रंप के अनुसार, उन्होंने दोनों देशों को यह समझाया कि अगर युद्धविराम होता है तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और इसके लिए उन्होंने "टैरिफ" यानी व्यापार शुल्क का हथियार इस्तेमाल किया। इस पर चुटकी लेते हुए जयराम रमेश ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ‘टैरिफ’ नहीं, सिर्फ ‘तारीफ’ सुनना चाहते हैं, इसलिए वो अब तक खामोश हैं।”

सरकार से उठाए सवाल

रमेश ने यह भी कहा कि न प्रधानमंत्री और न ही विदेश मंत्री ने इस पूरे मामले पर अब तक कोई बयान दिया है। उन्होंने ट्रंप के उस बयान को भी दोहराया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था, "मैंने भारत और पाकिस्तान को एक ही नाव में बिठा दिया है।" इस पर कांग्रेस नेता ने सवाल खड़ा करते हुए कहा, "जब भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान की तुलना में 10 गुना बड़ी है, तब ट्रंप ने दोनों को एक बराबर कैसे ठहरा दिया? और सरकार इस पर चुप क्यों बैठी है?"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल