न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर में बड़ी सुरक्षा कार्रवाई: पाकिस्तान जाकर लौटे सरकारी कर्मचारी को हिरासत में लिया गया

राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए राज्य सरकार के एक कर्मचारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शाकुर खान मांगणियार के रूप में हुई है, जो राज्य के रोजगार विभाग में कार्यरत था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 7:38:51

जैसलमेर में बड़ी सुरक्षा कार्रवाई: पाकिस्तान जाकर लौटे सरकारी कर्मचारी को हिरासत में लिया गया

जैसलमेर। राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए राज्य सरकार के एक कर्मचारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शाकुर खान मांगणियार के रूप में हुई है, जो राज्य के रोजगार विभाग में कार्यरत था।

सीआईडी और अन्य खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में शाकुर को जैसलमेर स्थित उसके कार्यालय से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद अब उसे जयपुर भेजा जा रहा है, जहां उससे और गहन पूछताछ की जाएगी।

संदिग्ध राजनीतिक संबंधों की जांच

सूत्रों के अनुसार, शाकुर खान की सीमावर्ती क्षेत्र के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता से कथित नजदीकी भी जांच के दायरे में है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान वह एक पार्टी पदाधिकारी का निजी सहायक भी रह चुका है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने राजनीतिक पहलुओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

पाकिस्तान से लगातार संपर्क

शाकुर जैसलमेर के बाड़ौदा गांव स्थित मांगणिया की ढाणी का निवासी है और वह बीते कई हफ्तों से एजेंसियों की निगरानी में था। उसके मोबाइल से कई पाकिस्तानी नंबरों के संपर्कों की जानकारी मिली है, जिनके बारे में वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। जांच में उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ वर्षों में कम से कम सात बार पाकिस्तान गया है।

एसपी सुधीर चौधरी के अनुसार, “मुख्यालय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही जांच शुरू की गई। कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं, और हम सभी पहलुओं की पुष्टि कर रहे हैं।”

डिजिटल साक्ष्य और बैंक खाते जांच के घेरे में

हालांकि उसके फोन से सेना से जुड़ी कोई प्रत्यक्ष तस्वीर या वीडियो बरामद नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि कई फाइलें जानबूझकर डिलीट की गई हैं। उसके नाम से दो बैंक खातों की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही, खुफिया सूत्रों ने पाकिस्तान दूतावास के एक अधिकारी से शाकुर खान के संभावित संबंधों की भी जानकारी दी है, जिससे ISI से तालमेल की पुष्टि होती है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी सतर्कता

गौरतलब है कि यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। तब से लेकर अब तक हरियाणा और पंजाब में कम से कम सात लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें हरियाणा की ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा, मालेरकोटला और बठिंडा के संदिग्ध शामिल हैं।

इस पूरी कार्रवाई से स्पष्ट है कि पाकिस्तान की ओर से जारी जासूसी गतिविधियों के खिलाफ भारतीय एजेंसियां बेहद सतर्क हैं और देश के भीतर छिपे हर संभावित खतरे को बेनकाब करने में जुटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?