न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में क्यों काटे गए इस हिंदू क्रिकेटर के दोनों पैर? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर मोहिंदर कुमार को गंभीर संक्रमण के कारण दोनों पैर गंवाने पड़े। जानें उनके दर्दनाक अनुभव, क्रिकेट करियर और कोचिंग में दिए योगदान की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 11:30:30

पाकिस्तान में क्यों काटे गए इस हिंदू क्रिकेटर के दोनों पैर? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ी कई बार चोटों से जूझते हैं – कभी ये मामूली होती हैं तो कभी इतनी गंभीर कि करियर तक खत्म हो जाता है। कुछ खिलाड़ियों को तो ऐसी चोटें लगती हैं कि उन्हें खेल को हमेशा के लिए अलविदा कहना पड़ता है। अब एक ऐसी ही चौंकाने वाली खबर पाकिस्तान क्रिकेट से सामने आई है, जहाँ एक हिंदू क्रिकेटर को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े हैं। ये कहानी है मोहिंदर कुमार की, जो पाकिस्तान के लिए फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट खेल चुके हैं।

पूर्व क्रिकेटर और कोच मोहिंदर कुमार के दोनों पैर एक गंभीर मेडिकल स्थिति के चलते काटने पड़े। उनके इस हालत के पीछे की वजह बेहद दुखद है। दरअसल, मोहिंदर लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित थे। उनके पैरों में संक्रमण इतना फैल गया कि डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए दोनों पैर काटने पड़े। यह फैसला बेहद कठिन था, लेकिन जीवन रक्षा के लिए ज़रूरी भी था। इस दर्दनाक घटना ने पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को गहरा झटका दिया है।

मोहिंदर कुमार पाकिस्तान के उन चुनिंदा हिंदू क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई। हालांकि वे कभी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन अपने खेल और कोचिंग के जरिए उन्होंने एक बड़ा योगदान दिया है। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद उन्होंने कोच के तौर पर युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू किया। उन्होंने कई उभरते क्रिकेटरों को दिशा दी और उन्हें क्रिकेट के गुर सिखाए।

मोहिंदर कुमार का क्रिकेट करियर

मोहिंदर कुमार ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1976 में की थी और 1994 तक पाकिस्तान के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 65 फर्स्ट क्लास मैच और 53 लिस्ट ए मुकाबले खेले। एक तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 187 विकेट चटकाए, जिसमें 10 बार उन्होंने पारी में 5 या उससे अधिक विकेट हासिल किए और 4 बार मैच में 10 विकेट लिए। उनका प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना सके, जिसकी एक बड़ी वजह उनका हिंदू होना भी मानी जाती है।

लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 64 विकेट लिए।

आज 65 वर्षीय मोहिंदर कुमार ने पाकिस्तान के कई जाने-माने क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया है, जिनमें मोहम्मद सामी, दानिश कनेरिया, तनवीर अहमद और सोहैल खान जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने कोचिंग के ज़रिए युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया और क्रिकेट के मैदान में उन्हें मजबूत बनाया। लेकिन अब उनकी जिंदगी एक कठिन मोड़ पर आ गई है, जिससे क्रिकेट जगत भी व्यथित है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत