न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना का कहर फिर तेज, 16 दिन का शिशु भी संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमितों में एक 16 दिन का नवजात भी शामिल है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 2 केस एम्स जोधपुर, 2 सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर, 4 बी.लाल लैब और 1 केस अनाविक डायग्नोस्टिक सेंटर जयपुर से रिपोर्ट हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 8:35:40

राजस्थान में कोरोना का कहर फिर तेज, 16 दिन का शिशु भी संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से प्रतिदिन औसतन 7 से 8 नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तक प्रदेश में कुल 32 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। हालात को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

खींवसर ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण महसूस हों, तो वह लापरवाही न बरते और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच एवं सलाह जरूर ले। उन्होंने कहा कि भले ही नया वेरिएंट ज्यादा घातक न हो, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। विशेष रूप से बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज और बच्चे विशेष सावधानी बरतें।

16 दिन का बच्चा भी संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमितों में एक 16 दिन का नवजात भी शामिल है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 2 केस एम्स जोधपुर, 2 सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर, 4 बी.लाल लैब और 1 केस अनाविक डायग्नोस्टिक सेंटर जयपुर से रिपोर्ट हुआ है। अब तक जयपुर में 13, जोधपुर में 6, उदयपुर में 4, डीडवाना में 3, अजमेर में 2, बीकानेर, सवाई माधोपुर और फलोदी में 1-1 मरीज मिले हैं। वहीं दो लोगों की अब तक इस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

ऑक्सीजन प्लांट्स की समीक्षा के आदेश

चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन प्लांट्स की निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो प्लांट्स बंद पड़े हैं उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए और सभी अस्पतालों में जांच, दवा और उपचार की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एसएमएस अस्पताल तैयार, ICU भी होगा एक्टिव

प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड तैयार कर लिया गया है और जरूरत पड़ने पर ICU भी चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखा जाएगा ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

प्रदेश सरकार ने जनता से अपील की है कि घबराएं नहीं लेकिन सतर्क रहें और सावधानियों का पालन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?