न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जाएगा, स्वयं लौटकर कहेगा मैं...', POK को लेकर राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सख्त संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CII सम्मेलन 2025 में पीओके को लेकर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है और एक दिन खुद कहेगा मैं भारत हूं। साथ ही, भारत के डिफेंस सेक्टर की नई ऊंचाइयों और ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 12:42:29

'मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जाएगा, स्वयं लौटकर कहेगा मैं...',  POK को लेकर राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सख्त संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पीओके में रहने वाले लोग एक दिन भारत की मुख्यधारा में अवश्य लौटेंगे। उन्होंने कहा कि वहां रहने वाले अधिकांश लोग भारत से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं, हालांकि कुछ लोगों को बहका दिया गया है।

राजनाथ सिंह ने आगे उदाहरण देते हुए कहा कि पीओके में रह रहे हमारे भाइयों की स्थिति ठीक वैसी है जैसी महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी। उन्होंने कहा, "छोटे भाई के अलग हो जाने के बावजूद बड़े भाई को उस पर पूरा भरोसा बना रहता है। महाराणा प्रताप कहते थे, ‘तब कुपंथ को छोड़ सुपथ पर स्वयं चला आएगा, मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जाएगा।’"

"स्वयं लौटकर कहेगा, मैं भारत ही हूं"

राजनाथ सिंह ने भरोसे के साथ कहा कि भारत हमेशा दिलों को जोड़ने की बात करता आया है। उन्होंने कहा, "वो दिन दूर नहीं जब पीओके, जो हमारे शरीर का ही एक अंग है, स्वयं लौटकर कहेगा कि ‘मैं भारत ही हूं, मैं वापस आया हूं।’ पीओके का भारत में विलय देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समृद्धि से ही संभव होगा।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोग हमारे अपने हैं और हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं। "हम 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के संकल्प के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और हमें पूरा विश्वास है कि आज जो भाई हमसे राजनीतिक और भौगोलिक रूप से अलग हैं, वो अपने आत्मसम्मान और अंतरात्मा की आवाज पर लौटकर भारत की मुख्यधारा में जरूर शामिल होंगे," राजनाथ सिंह ने कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत