न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा पर शिकंजा कसने की तैयारी में ED, मनी लॉन्ड्रिंग की करेगी जांच

मुंबई पुलिस प्रोटोकॉल के मुताबिक ED को वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने के लिए कहेगी, जिसमें फॉरेन एक्सचेंज वॉयलेशन भी शामिल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 3:29:44

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा पर शिकंजा कसने की तैयारी में ED, मनी लॉन्ड्रिंग की करेगी जांच

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) की पोर्नोग्राफी मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अश्लील फिल्में बनाने और फिर उन्हें ऐप्स के जरिए बेचने के आरोप में राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एक तरफ जहां राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं तो वहीं दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच लगातार शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर रही है और अब एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) राज कुंद्रा पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। ED कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत 26 जुलाई के बाद कभी भी मामला दर्ज कर सकती है। मुंबई पुलिस प्रोटोकॉल के मुताबिक ED को वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने के लिए कहेगी, जिसमें फॉरेन एक्सचेंज वॉयलेशन भी शामिल है।

मामला दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय अपनी जांच शुरू करने से पहले मुंबई पुलिस से FIR की कॉपी लेगा। पूछताछ से पहले ED कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और FEMA के तहत समन जारी कर सकती है।

शुक्रवार को शिल्पा से क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने जॉइंट अकाउंट से किए गए लेनदेन के बारे में पूछताछ की थी। पुलिस को कथित तौर पर संदेह है कि राज के खाते और केनरिन लिमिटेड के बीच लेनदेन किया गया था, जो कि राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी के स्वामित्व में है। राज कुंद्रा की मुंबई स्थित संपत्तियों की तलाशी के दौरान, पुलिस को अंधेरी स्थित वियान इंडस्ट्रीज के कार्यालय से एक सीक्रेट लॉकर भी मिला है।

शिल्पा से करीब 20-25 सवाल पूछे गए थे और उनमें से ज्यादातर इंटरनेशनल एक्सचेंज के बारे में थे। दंपति का जॉइंट अकाउंट राष्ट्रीयकृत बैंक में है। एक अधिकारी ने नाम पब्लिक न करने की शर्त पर कहा कि उस अकाउंट में फंड विदेशों से कई रूट्स से आया है। उसी की जांच की गई है और हम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की भी मदद ले रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर शिल्पा को क्लीन चिट दे दी है, क्योंकि पोर्न रैकेट में उनकी भागीदारी को लेकर कोई सबूत नहीं मिले हैं।

बता दें, राज कुंद्रा पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34, 292 और 293 के अलावा आईटी एक्ट की संबंधित धाराएं और इनडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर