बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने सुपरहिट आइटम नंबर्स और स्टाइलिश अंदाओं की वजह से लाखों दिलों पर राज करती है। मलाइका के फैंस उनकी फिटनेस के भी दीवाने है। एक्ट्रेस हर दिन फिटनेस से जुड़ी अपनी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हालांकि, बोल्डनेस में भी मलाइका का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने जिस तरह से खुद को फिट रखा हुआ है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। वे अपने फैंस को अपने जैसे योग और वर्कआउट करने को भी प्रेरित करती हैं। वे जब भी घर से बाहर कहीं स्पॉट होती हैं तो पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। वे आमतौर पर पैपराजी को निराश नहीं करती हैं, लेकिन कभी-कभी वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल की जाती हैं।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा जिम करने के लिए निकलीं तो पैपराजी ने उन्हें रोक लिया। उसी समय वहां ट्रैफिक पुलिस का एक कर्मी भी मौजूद था। पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींची और उनसे पुलिसकर्मी के साथ भी पोज देने की रिक्वेस्ट की। मलाइका ने पुलिसकर्मी के साथ भी फोटो खिंचा लीं। इस दौरान वह जिम वियर में थीं। अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें इस बात के लिए ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, ट्रोलर्स का कहना है कि उन्होंने जिम वियर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ फोटो क्यों खिंचवाई है?














