अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय काफी कातिलाना लुक में नजर आ रहे हैं। कृति सेनन और अरशद वारसी फिल्ममेकर बने हैं जो बच्चन पांडे पर फिल्म बनाना चाहते हैं। कृति, खूंखार गैंगस्टर बच्चन पांडे पर अपनी नई फिल्म बनाना चाहती हैं। लेकिन इसमें बहुत खतरा भी है। इस फिल्म का इंतजार काफी समय से फैंस को था और अब जब ट्रेलर रिलीज हो गया है तो फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। ज्यादातर लोग फिल्म का मास एंटरटेनर और कॉमेडी बता रहे हैं। कॉमेडी तो ऐसी है कि पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के एक सीन के मीम्स बनने लग गए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अक्षय हीरो नहीं विलेन हैं लेकिन सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विलेन।














