न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार के बाद अनुष्का ने ऐसे बढ़ाया विराट का हौसला, अनुष्का-अथिया को लेकर भज्जी की टिप्पणी पर भड़के फैंस

टीम इंडिया की रविवार (12 नवंबर) रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 10:46:58

हार के बाद अनुष्का ने ऐसे बढ़ाया विराट का हौसला, अनुष्का-अथिया को लेकर भज्जी की टिप्पणी पर भड़के फैंस

टीम इंडिया की रविवार (19 नवंबर) रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट की करारी शिकस्त के बाद सभी देशवासी मायूस हैं। उन्हें इस दफा पूरी-पूरी उम्मीद थी कि खिताब भारत ही जीतेगा, लेकिन सबका सपना टूट गया। भारतीय टीम के खिलाड़ी भी अपनी निराशा छुपा नहीं पाए। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीतने वाले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के आंसू निकल पड़े।

निराश चेहरा लिए जब वे पत्नी अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे तो उन्होंने विराट का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें गले लगा लिया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इससे पहले अनुष्का, विराट के आउट होने पर काफी उदास हो गई थी। उनके पास बैठी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी अपने पति लोकेश राहुल के आउट होने से दुखी हो गई।

दोनों की ऐसी फोटो देख फैंस भी अफसोस कर रहे हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया को चीयर करने के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स अहमदाबाद पहुंचे थे। इनमें दीपिका पादुकोण व उनके पति रणवीर सिंह, शाहरुख खान व उनकी पत्नी गौरी खान, महान गायिका आशा भोंसले, आयुष्मान खुराना और उर्वशी रौतेला शामिल हैं। इन सभी की फोटो और वीडियो छाए हुए हैं।

anushka sharma,virat kohli,anushka virat,athiya shetty,kl rahul,harbhajan singh,world cup final,team india,australia

अनुष्का-अथिया पर लगातार किया जा रहा था कैमरा फोकस, हरभजन थे कमेंटेटर

मैच के दौरान कैमरे का फोकस अनुष्का शर्मा व अथिया शेट्टी पर कई बार किया गया। जब विराट और राहुल साथ-साथ बल्लेबाजी कर रहे, तब कैमरे का फोकस बार-बार दोनों एक्ट्रेस पर किया जा रहा था। वे साथ बैठी थीं और दोनों अपने-अपने पार्टनर्स के साथ-साथ पूरी भारतीय टीम का सपोर्ट कर रही थीं। दोनों को ताली बजाते और टीम की सिचुएशन पर रिएक्शन देते हुए देखा गया।

दोनों को किसी बात पर गंभीर चर्चा भी करते हुए देखा गया। हालांकि कमेंट्री के दौरान पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उनको लेकर कुछ ऐसा बोल गए, जिससे उनके फैंस भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हरभजन उन दोनों की क्रिकेट की समझ पर सवाल उठा रहे हैं।

अनुष्का और अथिया को बात करते देख हरभजन ने कहा, “मैं ये सोच रहा हूं कि बात क्रिकेट की हो रही है या फिल्मों की क्योंकि क्रिकेट के बारे में उन्हें कितनी समझ है, मैं नहीं जानता।” फैंस भज्जी से इस कमेंट के लिए माफी मांगने की बात कह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हरभजन की पत्नी गीता बसरा भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कुछ हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे