न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने फिर दिए आदित्य के साथ नजदीकी के संकेत, कॉफी डेट पर इस एक्ट्रेस के साथ दिखे बादशाह

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अभी तक के छोटे से करिअर में दिखा दिया है कि वे काफी आगे जाने का दमखम रखती हैं। अनन्या की जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 6:34:13

2 News : अनन्या ने फिर दिए आदित्य के साथ नजदीकी के संकेत, कॉफी डेट पर इस एक्ट्रेस के साथ दिखे बादशाह

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अभी तक के छोटे से करिअर में दिखा दिया है कि वे काफी आगे जाने का दमखम रखती हैं। अनन्या की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अनन्या जितनी सुर्खियां प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बटोरती हैं, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी लगातार लाइमलाइट में रहती है। अनन्या का नाम लंबे समय से एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई दफा साथ-साथ स्पॉट किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने आज तक सबके सामने अपने रिलेशनशिप को कबूला नहीं है।

इस बीच अनन्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर पिंक कलर के कपड़े पहने दिख रही हैं। वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खास बात ये है कि अनन्या ने जो टॉप पहना था, उस पर 'कपूर' लिखा था। इस वजह से अनन्या का ये आउटफिट चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि ‘कपूर’ का मतलब आदित्य रॉय कपूर ही है। इससे पहले हाल ही में अनन्या को मुंबई में स्पॉट किया गया था।

तब अनन्या ने जो टीशर्ट पहनी थी, उसे लोग आदित्य की मान रहे हैं। बता दें कि अनन्या और आदित्य के साथ में कई वीडियो और फोटो सामने आ चुके हैं। अनन्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' थी। उनकी अगली फिल्म सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'खो गए हम कहां' है। यह 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने शेयर की बादशाह के साथ फोटो

पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के कई शो भारत में भी खूब ट्रेंड करते हैं। इस बीच हानिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह भारतीय रैपर व सिंगर बादशाह के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल हानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें हानिया-बादशाह शॉपिंग और कॉफी डेट पर गए हैं।

दोनों को एक साथ कॉफी पीते हुए देखा जा सकता है। हानिया ब्लू कलर के टैंक टॉप में तथा बादशाह ग्रीन कलर की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। हानिया ने कैप्शन में लिखा, "बच्चे शॉपिंग पर गए।" बता दें कि हानिया और बादशाह इस वक्त दुबई में हैं और ये तस्वीरें भी वहीं की हैं। कुछ समय पहले बादशाह ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान खुलासा किया था कि हानिया उन्हें बेहद पसंद है और उनसे मिलने की इच्छा भी जाहिर की थी।

उल्लेखनीय है कि हानिया का नाम पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान व स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे