न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ ने रात 2 बजे की पोस्ट, ‘कुछ नहीं है लिखने को’, यूजर्स बोले-पेट्रोल के दाम-महंगाई पर लिखकर दिखाओ...

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग के लिए हर कोई तारीफ करता है। उन्हें बॉलीवुड में 50 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और वे ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 4:41:36

अमिताभ ने रात 2 बजे की पोस्ट, ‘कुछ नहीं है लिखने को’, यूजर्स बोले-पेट्रोल के दाम-महंगाई पर लिखकर दिखाओ...

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग के लिए हर कोई तारीफ करता है। उन्हें बॉलीवुड में 50 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और वे आज भी किसी युवा हीरो की तरह ही व्यस्त रहते हैं। हालांकि अमिताभ का फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना कई बार भारी पड़ जाता है। बिग बी अक्सर ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम या ब्लॉग पर किसी न किसी मुद्दे पर लिखते रहते हैं। वे कभी-कभार कोई न कोई ऐसा कमेंट कर बैठते हैं, जिससे कुछ यूजर्स को उन्हें टार्गेट बनाने का मौका मिल जाता है। उनके साथ एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। 78 वर्षीय अमिताभ ने गुरुवार रात 2 बजे एक ट्वीट किया, जिसकी वजह से ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए।

भड़के यूजर्स ने अमिताभ को किया ट्रोल

दरअसल, अमिताभ ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- 'कुछ है नहीं लिखने को।’ इस पोस्ट को देखकर कुछ यूजर्स भड़क गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोग अमिताभ को सलाह देते हुए लिख रहे हैं- अगर कुछ नहीं है लिखने को तो कम से कम पेट्रोल के बढ़ते दाम पर ही कुछ लिख दो। एक शख्स ने लिखा- हां बिल्कुल है लिखने को। मगर थोड़ी सी भी शर्म बाकी है तो इस बार पेट्रोल पर हाहाकार लिखकर दिखाओ भाईसाहब। वहीं एक और यूजर ने कहा- अब इन्हें पेट्रोल-डीजल भी महंगा नहीं लगता। 2014 के पहले तो शानदार एक्टिंग करते थे। कुछ यूजर्स ने उन्हें महंगाई पर लिखने के लिए कहा तो कुछ ने डीजल की बढ़ती कीमतों पर।

मोदी सरकार की आलोचना से डरती हैं फिल्मी हस्तियां!

उल्लेखनीय है कि कई लोगों का मानना है कि अमिताभ अधिकतर फिल्मी हस्तियों की तरह मोदी सरकार की आलोचना करने से डरते हैं। अमिताभ ने पिछले दिनों भी मिर्जा गालिब और इकबाल के नाम से लिखे गए शेर वाली फोटो फेसबुक पर शेयर की थी, जबकि इन्हें किसी और के द्वारा लिखा गया था। वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो अमिताभ जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ लीड रोल में इमरान हाशमी काम कर रहे हैं। इसमें रिया चक्रवर्ती भी नजर आएंगी। अमिताभ, रणबीर कपूर और आलिया भट़्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में भी काम कर रहे हैं, जो जल्द ही रिलीज होने को है। अमिताभ आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर