न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ की पहली फिल्म के 52 साल पूरे, नेहा-सोनू ने किया टोनी के तिलक, सारा को आई इब्राहिम की याद

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन खुद से जुड़ी कोई न कोई जानकारी से फैंस को रूबरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 1:04:08

अमिताभ की पहली फिल्म के 52 साल पूरे, नेहा-सोनू ने किया टोनी के तिलक, सारा को आई इब्राहिम की याद

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन खुद से जुड़ी कोई न कोई जानकारी से फैंस को रूबरू कराते हैं। अब उन्होंने अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। खास बात ये है कि ये फिल्म आज ही के दिन यानी 7 नवंबर को रिलीज हुई थी। बिग बी ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर लिखा, '15 फरवरी 1969 को मैंने अपनी पहली फिल्म साइन की थी। 7 नवंबर 1969 को फिल्म रिलीज हो गई। आज 52 साल हो गए।' फोटो देख फैंस काफी खुश हैं और वे अमिताभ को बधाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के लिए अमिताभ को सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

पिछले दिनों केबीसी-13 में अमिताभ ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताया था। उन्होंने बताया था कि जब मैं 'सात हिंदुस्तानी' के ऑडिशन के लिए गया, तो ख्वाजा अहमद अब्बास ने मेरा नाम पूछा। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं अमिताभ बच्चन हूं, तो उन्होंने मुझसे मेरे पिता का नाम पूछा और मैंने उन्हें बताया कि मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन हैं। मेरे पिता का नाम सुनते ही उन्होंने मुझे बाहर रुकने को कहा, उन्हें लगा कि मैं घर से भागकर ऑडिशन देने आया हूं। इसलिए उन्होंने मेरे पिता को फोन किया, जिन्हें मेरे एक्टिंग जुनून का पता था। उनसे बात करने के बाद ख्वाजा ने मेरा ऑडिशन लिया और फिल्म के लिए साइन कर लिया।

नेहा कक्कड़ ने शेयर की भाई दूज की फोटो

शनिवार को भाई दूज का त्योहार पूरे देश में धूमधान से मनाया गया। मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने भी भाई दूज का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। नेहा ने दो फोटो अपलोड की हैं। इनमें नेहा ने पिंक सूट पहना है। उसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। नेहा ने लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ लुक कंप्लीट किया हुआ है। नेहा भाई टोनी कक्कड़ को टीका लगा रही हैं। टोनी पर नीला कुर्ता फब रहा है। दूसरी फोटो में नेहा बहन सोनू कक्कड़ और टोनी के साथ पोज दे रही हैं।

सोनू ने भी कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे पीले लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। सोनू ने भी लाइट मेकअप और खुले बाल से लुक कंप्लीट किया है। सोनू हाथ में पूजा की थाली थाम टोनी को टीका लगा रही हैं। उल्लेखनीय है कि इन तीनों भाई-बहन की तस्वीरें व वीडियो काफी वायरल होते हैं। तीनों पॉपुलर सिंगर हैं। साथ ही नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह भी बढ़िया गायक हैं। हाल ही इस कपल का एक गाना रिलीज हुआ जो धूम मचा रहा है।

amitabh bachchan,neha kakkar,sara ali khan,tony kakkar,saat hindustani,ibrahim,bollywood news in hindi

मुंबई से बाहर हैं इब्राहिम अली खान, बहन सारा ने लिखा...

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अपने भाई इब्राहिम से बेहद प्यार करती हैं और दोनों मिलकर हर त्योहार साथ मनाते हैं। हालांकि भाई दूज के त्योहार पर दोनों एक साथ नहीं थे। इस कारण सारा ने इब्राहिम को काफी ज्यादा मिस किया। ऐसे में सारा ने सोशल मीडिया पर इब्राहिम के लिए एक नोट लिखा है। इब्राहिम इन दिनों मुंबई से बाहर हैं। सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जो इब्राहिम की है।

फोटो में देखा जा सकता है कि सफेद शर्ट में इब्राहिम काफी हैंडसम लग रहे हैं और उनके पीछे चांद चमक रहा है। सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी भाई दूज इग्गी पॉटर.. आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है। तुम अकेले ऐसे शख्स हो जो एक फ्रेम में चांद के साथ होने के बावजूद मेरा अटेंशन ले सकते हो। जल्दी घर आ जाओ।’ सारा अक्सर भाई के साथ तस्वीरें व वीडियो शेयर करती हैं। कुछ समय पहले सारा भाई और मां के साथ कश्मीर घूमने गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर