न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ ने दिलचस्प तरीके से किया ‘बॉब बिस्वास’ का प्रमोशन, आराध्या को लेकर ट्रोलर्स पर भड़के अभिषेक

सदी के महानायक का दर्जा रखने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी फिल्मों, शो या खुद को लेकर अपडेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 7:01:01

अमिताभ ने दिलचस्प तरीके से किया ‘बॉब बिस्वास’ का प्रमोशन, आराध्या को लेकर ट्रोलर्स पर भड़के अभिषेक

सदी के महानायक का दर्जा रखने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी फिल्मों, शो या खुद को लेकर अपडेट देते रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने बेटे अभिषेक के लिए पोस्ट की है। यह काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में अमिताभ एक कविता के जरिए अभिषेक की फिल्म बॉब बिस्वास का प्रमोशन कर रहे हैं। साथ ही कविता शेयर करते हुए पिता हरिवंश राय बच्चन की एक पंक्ति भी लिखी है। अमिताभ कह रहे हैं, ‘कुछ याद नहीं, फिर भी एक आस है, कुछ तो खास है, ये बॉब बिस्वास है। कुछ तो खास है, ये बॉब बिस्वास है। खोई हुई याददाश्त उसे ढूंढने पुरानी जिंदगी में जाना होगा।

इतना आसान नहीं ये काम, सच को खोजकर लाना होगा। सवाल ये है कि क्या वो वाकई हत्यारा है या फिर वक्त और हालात का मारा है। पता नहीं उसे वो क्या कर रहा है। क्या इसी काम के लिए बना है। अरे यही तो जीवन बाबू इसी ग्रंथ में सारा रहस्य बुना है। किरदार अद्भुत, लगती दिलचस्प उसकी कहानी है। 3 दिसंबर को बॉब बिस्वास को अपनी आप बीती हमें और आपको बतानी है। आपको बतानी है…बॉब बिस्वास 3 दिसंबर।’ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे। जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे। मेरा बेटा, मेरा उत्तराधिकारी।’

‘मैं एक पब्लिक पर्सनलिटी हूं, मेरी बेटी इस सीमा से बाहर है’

अभिषेक बच्चन आम तौर पर इंटरनेट पर ट्रोल होने पर ट्रोलर्स को अपनी हाजिर-जवाबी वाले अंदाज में जवाब देते हैं और इसे दिल पर नहीं लेते। हालांकि वे उनकी बेटी आराध्या को बीच में लाने पर ट्रोलर्स पर भड़क गए। अभिषेक ने बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में साफ किया है कि वे अपने परिवार के किसी भी सदस्य की ट्रोलिंग को बर्दाश्त नहीं करेंगे और न ही ट्रोलर्स को ऐसा करना चाहिए। अभिषेक 'बॉब बिस्वास' के प्रमोशन के दौरान भी ट्रोलर्स का सामना कर रहे हैं। इस दौरान कुछ यूजर्स ने आराध्या पर भी अनर्गल टिप्पणी की। इस पर अभिषेक ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और कुछ ऐसा है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं एक पब्लिक पर्सनलिटी हूं, ठीक है, मेरी बेटी इस सीमा से बाहर है।

यदि तुझे कुछ कहना हो, तो आकर मेरे मुंह पर कह के दिखा। यह एक 'फेयर गेम' है और अगर भुगतान करने वाले दर्शकों को उनकी एक्टिंग में कमी लगती है, तो वे सुधार करने के लिए तैयार हैं। अभिषेक ने मजाक में यह भी कहा कि मैं उन ट्रोलर्स से सहमत हूं जो कहते हैं कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होता अगर मेरे पिता अमिताभ बच्चन नहीं होते। हां, अगर मेरे माता-पिता नहीं होते, तो मैं पैदा भी नहीं होता, जीव विज्ञान इसी तरह से काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो