बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म के साथ डेब्यू किया था। वे अब तक अलग-अलग जोनर की फिल्में कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। युवा वर्ग में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वे भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी बातों से फॉलोअर्स को अपडेट करती रहती हैं। अब उन्होंने 'गंगुबाई काठियावाड़ी' फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट डाली है।














