न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहन को गाली देने वालों पर गुस्साए अली गोनी, किया कुछ समय के लिए ट्विटर से ब्रेक लेने का फैसला

'बिग बॉस 14' फेम मॉडल और एक्टर अली गोनी किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं। बिग बॉस शो का हिस्सा बनने के बाद अली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 5:55:45

बहन को गाली देने वालों पर गुस्साए अली गोनी, किया कुछ समय के लिए ट्विटर से ब्रेक लेने का फैसला

'बिग बॉस 14' फेम मॉडल और एक्टर अली गोनी किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं। बिग बॉस शो का हिस्सा बनने के बाद अली की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है। इन दिनों अली के गुस्से का पारा चढ़ा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अली की बहन इल्हम को लेकर नेगेटिव बातें कही हैं। ये अली को पसंद नहीं आया और वे भड़क गए हैं। अली ने अब ट्विटर से ब्रेक लेने का फैसला लिया है।

अली ने ये दो ट्वीट कर साफ की स्थिति

अली ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने देखा कि कुछ अकाउंट्स मेरी बहन को गाली दे रहे हैं। नेगेटिव चीजें बोल रहे हैं। मैं चीजों की अनदेखी कर देता हूं। लेकिन ये ऐसा कुछ है जिसे मैं इग्नोर नहीं कर सकता। मेरे परिवार को यहां पर मत लाओ। मैं बहुत गुस्से में हूं। मैं अपना अकाउंट भी डिलीट कर सकता हूं। इसके बाद एक और ट्वीट में अली ने लिखा कि मैं कुछ समय के लिए ट्विटर से ब्रेक ले रहा हूं। मेरे लोगों के लिए बहुत सारा प्यार। फैंस इन ट्विट्स को देखकर निराश हो गए हैं।

जैस्मिन भसीन के साथ रिलेशनशिप में हैं अली

उल्लेखनीय है कि अली इन दिनों ‘नागिन’ सीरियल फेम जैस्मिन भसीन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों बिग बॉस के घर में एक-दूसरे के करीब आ गए थे। इन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। जैस्मिन के बर्थडे पर अली और उनकी बहन गोवा सेलिब्रेशन के लिए गए थे। दोनों सोशल मीडिया पर भी फोटो और वीडियो शेयर कर प्यार जताते रहते हैं। यह जोड़ी म्यूजिक वीडियो 'तेरा सूट' और 'तू भी सताया जाएगा' में भी दिखी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर