न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैंस के लिए झटका! अगले साल से टीवी शो की होस्टिंग से ब्रेक लेंगे आदित्य, अब करना चाहते हैं ऐसा

नब्बे के दशक के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण अपनी मखमली आवाज का जादू चलाकर लोगों को मदहोश कर देते थे। उनके बेटे ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 5:13:35

फैंस के लिए झटका! अगले साल से टीवी शो की होस्टिंग से ब्रेक लेंगे आदित्य, अब करना चाहते हैं ऐसा

नब्बे के दशक के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण अपनी मखमली आवाज का जादू चलाकर लोगों को मदहोश कर देते थे। उनके बेटे आदित्य नारायण ने बचपन में कुछ गाने गाए और बाद में युवा सिंगर के रूप में भी खुद को आजमाया। हालांकि वे बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं रहे और पिता की विरासत को आगे नहीं बढ़ा पाए। आदित्य ने इसके बाद छोटे पर्दे का रुख किया, जहां उन्हें अपार सफलता मिल रही है। वे फिलहाल इंडियन आइडल के 12वें सीजन में होस्ट की भूमिका निभा खूब वाहवाही लूट रहे हैं। इससे वे लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। आदित्य ने पिछले साल श्वेता झा से शादी कर ली थी। अब हम आपको आदित्य से जुड़ी एक खबर बता रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए काफी मायने रखती है।

‘आने वाले महीने में पूरे कर लूंगा पुराने कमिटमेंट्स’

दरअसल आदित्य ने अब होस्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया है। उनका मानना है कि अब समय आ गया है दूसरी बड़ी जिम्मेदारियों की तरफ बढ़ने का। वे अपने सभी कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद वर्ष 2022 में होस्टिंग बंद कर देंगे। आदित्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि मेरा एक होस्ट के तौर पर इंडियन टेलिविजन में 2022 आखिरी साल होगा। अब समय कुछ बड़ा करने का आ गया है। मैं पुराने कमिटमेंट्स से बंधा हुआ हूं, जिन्हें आने वाले महीने में पूरा कर लूंगा। इंडस्ट्री के साथ मेरा एक खूबसूरत रिश्ता रहा है अगर मैं अभी छोड़ दूंगा तो ये ऐसा होगा कि जैसे बीच में शिप को छोड़ दिया हो। मैं अपने रास्ते की नींव रख रहा हूं।

‘टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है’

आदित्य ने कहा कि मैं अगले साल टीवी से ब्रेक लूंगा। मुझे एक समय में कई काम करने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ये थका देने वाला भी है। पिछले 15 सालों से मैं टेलीविजन पर काम कर रहा हूं और बहुत आभारी हूं। मैं टीनएजर था जब मैंने छोटे पर्दे पर होस्टिंग करना शुरू किया और अब इसे मैं अगले साल पूरा कर लूंगा। मैं शायद एक पिता बन जाऊंगा। टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है- नाम, प्रसिद्धि और सफलता।

इस सबने मुझे मुंबई में एक घर बनाने, एक कार के मालिक होने और एक शानदार जीवन जीने के काबिल बनाया है। ऐसा नहीं है कि मैं टीवी छोड़ दूंगा, लेकिन मैं कुछ और करूंगा जैसे किसी गेम शो में हिस्सा लेना या किसी एक को जज करना, लेकिन बतौर होस्ट मेरा समय खत्म हो रहा है। मेरे पास चार रियलिटी शोज और हैं। अगर मैं अनाउंस नहीं करूंगा तो ऑफर आते रहेंगे। मैं अभी गाना चाहता हूं, स्टेज पर डांस करना चाहता हूं। दुनिया में परफॉर्म करना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर