ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में एंट्री के तीन साल पूरे हो गए हैं। जी हां इन दोनों स्टार की पहली फिल्म धड़क 20 जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी। दोनों को फैंस का काफी प्यार मिला था। तीन साल पूरे होने पर फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान ने ईशान और जाह्नवी के कुछ पल सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिस पर उन्होंने दोनों की खूब प्रशंसा की है। दोनों की ऑनस्क्रीन लव स्टोरी सभी को बेहद पसंद आई थी। खेतान ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘लव यू किड्स..हमेशा ऐसे ही हंसते रहो।’














