Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दांतों का पीलापन छीन सकता हैं चेहरे की चमक, इन नुस्खों से दे इन्हें मोती जैसी चमक

आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दांतों की सफाई और चमक को बढ़ाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 2:30:00

दांतों का पीलापन छीन सकता हैं चेहरे की चमक, इन नुस्खों से दे इन्हें मोती जैसी चमक

आपकी मुस्कान आपकी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा है जो किसी के दिल में भी जगह बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं। आपके चेहरे की खूबसूरती सिर्फ आपकी आंखें या होंठ ही नहीं बल्कि दांतों से भी होता हैं। मोतियों जैसे चमकते सफेद दांत आपकी सुंदरता और व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन वहीँ पीले और गंदे दांत आपकी खूबसूरती पर दाग लगाते हैं। इस पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए लोग केमिकल युक्त उत्पादों पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। लेकिन, आप चाहे तो दांतों का पीलापन दूर करने के लिए घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दांतों की सफाई और चमक को बढ़ाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

the yellowness of the teeth can take away the glow of the face give them pearl like shine with these tips,beauty tips,beauty hacks सेब का सिरका

यह आपके दांतों का पीलापन हटाकर, आपको सफेद और चमकदार मुस्कान दे सकता है। बस लगभग एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी। the yellowness of the teeth can take away the glow of the face give them pearl like shine with these tips,beauty tips,beauty hacks बेकिंग सोडा

अगर आपके दांत बहुत पीले हैं तो दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा को आपको 10 दिन तक इस्तेमाल करना है। इसके लिए आपको अपने ब्रश पर थोड़ा बेकिंग सोडा लेना है और ब्रश करना है। आपको खाने वाला सोड़ा इस्तेमाल करना है। कुछ ही दिनों में आपके दांत मोती से चमकने लगेंगे।

the yellowness of the teeth can take away the glow of the face give them pearl like shine with these tips,beauty tips,beauty hacks स्ट्रॉबेरी

आपको जानकर हैरानी होगी कि स्ट्रॉबेरी खाने के अलावा दांतों का पीलापन दूर करने के भी काम आती है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी को पिचका कर दांतों पर रगड़ें। ब्रश का इस्तेमाल कर दांतों को साफ करें। इस प्रक्रिया के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करना न भूलें। the yellowness of the teeth can take away the glow of the face give them pearl like shine with these tips,beauty tips,beauty hacks सरसों का तेल

दांतों का पीलापन दूर करने में सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेद भी मानता है कि पीले दांतों की समस्या दूर कर सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दांतों को चमकाने के साथ ही मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करता है सरसों का तेल। इसके लिए आधा चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाएं और इस मिश्रण से दातों पर कुछ देर के लिए मसाज करें। आप चाहें तो उंगली की मदद से दांत और मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं या फिर टूथब्रथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब 3 से 5 मिनट तक इस नुस्खे को अपनाएं और फर्क खुद देखें।

the yellowness of the teeth can take away the glow of the face give them pearl like shine with these tips,beauty tips,beauty hacks नींबू और संतरे का छिलका

दांतों को सफेद बनाने के लिए नींबू और संतरे का छिलका इस्तेमाल करें। इन्हें चबाने और दांतों पर रगड़ने से पीले दांत सफेद होने लगते हैं। आपको ऐसा हफ्ते में दो बार जरूर करना है। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

the yellowness of the teeth can take away the glow of the face give them pearl like shine with these tips,beauty tips,beauty hacks केले का छिलका

दांतों को सफेद करने के लिए आप केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, केला जितना फायदेमंद फल है, उसका छिलका भी उतना ही फायदेमंद है। केले के छिलके का जो सफेद वाला हिस्सा है उस तरह से छिलके को रोजाना दांतों पर 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके बाद हर दिन तकी तरह ब्रश कर लें। केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को दांत सोख लेते हैं। इससे दांत न सिर्फ सफेद बनते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। केले के छिलके के इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई करें और फिर देखें पीलापन कैसे दूर हो जाएगा। the yellowness of the teeth can take away the glow of the face give them pearl like shine with these tips,beauty tips,beauty hacks नीम की दातुन

दांतों के लिए रामबाण है नीम की दातुन। इससे दातों की सफाई होती है और दांत सफेद बनते हैं। दांतों पर जमा पीलापन दूर करने के लिए दातुन से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। रोजाना नीम की दातुन करने से दांत चमकदार बनते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology