न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भृंगराज तेल : बालों की समस्याओं से दिलाएगा निजात, इस तरह करें उपयोग

भृंगराज एक बेहद लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधि है। प्राचीन काल से ही बालों और स्कैल्प की त्वचा को सेहतमंद रखने के लिए इसका इस्तेमाल

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 01 May 2021 1:43:11

भृंगराज तेल : बालों की समस्याओं से दिलाएगा निजात, इस तरह करें उपयोग

भृंगराज एक बेहद लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधि है। प्राचीन काल से ही बालों और स्कैल्प की त्वचा को सेहतमंद रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद में इसे केशराज कहा जाता है यानी बालों का राजा। इस जादुई हर्ब को फ़ॉल्स डेज़ी नाम से भी जाना जाता है। यह सूर्यमुखी परिवार से संबंधित है।

इसे भारत, थाईलैंड, नेपाल और ब्राज़ील जैसे आर्द्र व उष्ण कटिबंधीय इलाक़ों में उगाया जाता है। भृंगराज तेल में भृंगराज के पौधे (इक्लिप्टा एल्बा) के सत्व और प्राकृतिक कैरियर ऑयल (आमतौर पर तिल या नारियल का तेल) का कॉम्बिनेशन होता है।

bhringraj oil,bhringraj tail,hair,bhringraj oil hair,bhringraj tail hair,dandruff,baldness,grey hair,health news in hindi,beauty news in hindi

डैंड्रफ़ पर बेहद प्रभावी है भृंगराज तेल

भृंगराज तेल में एक विशेष गुण पाया जाता है। ये बेहद गाढ़ा होता है और आसानी से स्किन में समा जाता है। इसका सीधा सा मतलब है कि यह सर की त्वचा (स्कैल्प) में आसानी से प्रवेश कर सकता है और स्कैल्प की ड्रायनेस को दूर करने में मदद करता है। रूखे-सूखे बालों के लिए भृंगराज तेल को अपने स्कैल्प पर रगड़ें। पांच मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ा हुआ तौलिया लपेट लें। 5 मिनट बाद थोड़ा तेल फिर से लगाएं और मालिश करें।

मालिश से ये तेल बालों की जड़ों तक समा जाता है। ये सीबम को उत्पादन करने वाली ग्रंथियों को सक्रिय करने में मदद करता है। रूसी से छुटकारा पाने के लिए गर्म तेल का उपयोग करें और इसे रातभर छोड़ दें। अगली सुबह अपने बालों पर थोड़ा-सा नींबू का रस लगाएं। बाद में सिर को गुनगुने पानी से धो डालें।

bhringraj oil,bhringraj tail,hair,bhringraj oil hair,bhringraj tail hair,dandruff,baldness,grey hair,health news in hindi,beauty news in hindi

गंजापन रोकने में सक्षम है यह तेल

इस तेल के उपयोग से बालों की जड़ों में रक्त संचार का प्रवाह तेज होकर हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। बालों को झड़ने से रोकता है। भृंगराज तेल को ठंडक पहुंचाने वाले गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह तनाव के कारण बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। भृंगराज तेल बालों की जड़ों को मज़बूत बनाने में मदद करता है।

हेयर ग्रोथ में मदद करता है। यह बालों की जड़ों को सक्रिय करता है, इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। तेल को बालों और स्कैल्प में लगाने के बाद गोलाई में 10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद, बालों को कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें फिर धो लें।

bhringraj oil,bhringraj tail,hair,bhringraj oil hair,bhringraj tail hair,dandruff,baldness,grey hair,health news in hindi,beauty news in hindi

बालों को सफेद होने से रोकता है यह तेल

भृंगराज तेल आपके बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करता है। उसके साथ आंवले का उपयोग भी तेल में होता है। तेल से सोने से पहले अपने स्कैल्प पर मसाज करें। इसे रातभर छोड़ दें और फिर सुबह धो डालें। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करता है।

इसे आयुर्वेदिक औषधि भी कहा जाता है। यह बालों को चमकदार बनाता है। ये दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा भी दिलाता है। नारियल के तेल, आंवला और शिकाकाई के साथ भृंगराज तेल को मिलाकर बेहतरीन और पौष्टिक हेयर कंडीशनर भी बनाया जा सकता है।

कुल मिलाकर यह एक अनमोल ख़ज़ाना है, जो भारत में युगों से उपयोग किया जा रहा है... तो आप भी अपने बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद