न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवान विष्णु को मिला श्राप बन गया महाकुंभ का कारण, जानें रोचक कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र देव का एक पुत्र शंख था, जिसे समुद्र के साथ ही पाताल और नागालोक से कर लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। एक दिन असुरों ने शंख को बहकाकर भगवान विष्णु के खिलाफ भड़काया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 12:24:02

भगवान विष्णु को मिला श्राप बन गया महाकुंभ का कारण, जानें रोचक कथा

महाकुंभ का पवित्र स्नान व्यक्ति के कई कष्टों को दूर करने वाला माना जाता है। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है और यह 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ के आयोजन के पीछे एक दिलचस्प पौराणिक कथा जुड़ी हुई है, जिसमें समुद्र मंथन से निकले अमृत की बूंदें धरती पर चार स्थानों पर गिरी थीं, और आज इन्हीं स्थानों पर कुंभ का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा, कुछ पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन का कारण भगवान विष्णु को मिला एक श्राप था। आइए जानते हैं इस कथा के बारे में।

समुद्र देव का पुत्र शंख पहुंचा विष्णु भगवान के पास

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र देव का एक पुत्र शंख था, जिसे समुद्र के साथ ही पाताल और नागालोक से कर लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। एक दिन असुरों ने शंख को बहकाकर भगवान विष्णु के खिलाफ भड़काया। असुरों ने कहा कि शंख को विष्णु भगवान से कर लेना चाहिए, क्योंकि उनका राज्य समुद्र के क्षेत्र से ज्यादा दूर नहीं है। इस बहकावे में आकर शंख भगवान विष्णु के पास कर लेने पहुंचा।

भगवान विष्णु से शंख ने की कर मांगने की जिद

शंख ने भगवान विष्णु से कर की मांग की, लेकिन विष्णु ने उसे समझाने की कोशिश की। जब शंख ने उनकी बातें अनसुनी की और अपनी मांग पर अड़ा रहा, तो उसने माता लक्ष्मी को लेकर ऐसे वचन कहे कि भगवान विष्णु को क्रोध आ गया। शंख ने कहा था कि अगर कर नहीं दे सकते तो देवी लक्ष्मी को उसे दे दें। इस अपमान से क्रोधित होकर भगवान विष्णु ने शंख का वध कर दिया।

mahakumbh legend,vishnu bhagwan curse,kumbh festival origin,prayagraj kumbh,mythological story,hindu traditions,divine intervention,kumbh history,vishnus curse,sacred festival

समुद्र देव ने दिया श्राप

भगवान विष्णु के इस क्रोध को देखकर समुद्र देव ने शंख का वध सुनकर क्रोधित हो गए और विष्णु भगवान पर श्राप दे दिया। उनका कहना था कि भगवान विष्णु ने उनके पुत्र का वध किया है, और यह घटना देवी लक्ष्मी के कारण हुई है। इसलिए देवी लक्ष्मी को समुद्र में समा जाना चाहिए। इस श्राप के कारण देवी लक्ष्मी समुद्र में समा गईं।

समुद्र मंथन और देवी लक्ष्मी का अवतरण

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी को वापस प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन करवाया। इस मंथन से कई बहुमूल्य रत्नों के साथ देवी लक्ष्मी का पुनः अवतरण हुआ और भगवान विष्णु ने उनसे विवाह किया।

महाकुंभ से जुड़ा भगवान विष्णु का श्राप

भगवान विष्णु को मिला श्राप ही समुद्र मंथन का कारण बना था। समुद्र मंथन से निकला अमृत देवों और असुरों के बीच संघर्ष का कारण बना, और इस युद्ध के दौरान अमृत कलश से गिरने वाली बूंदें जहां गिरीं, वहां आज महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार, भगवान विष्णु को मिला श्राप महाकुंभ के आयोजन की एक महत्वपूर्ण वजह बन गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल