न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके किचन से जुड़ी हैं घर की बरकत, रखें इन बातों का ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको किचन से संबंधित कुछ छोटी-छोटी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी परेशानियों को कम करने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Feb 2022 9:01:24

आपके किचन से जुड़ी हैं घर की बरकत, रखें इन बातों का ध्यान

मेहनत और कमाई के बावजूद कई लोगों के घर में धन टिक नहीं पाता हैं। कितनी भी कमाई कर लें लेकिन हमेशा किसी ना किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ जाता हैं। इसके पीछे का कारण बनती हैं आपकी रसोई और उसमें मौजूद वास्तुदोष। जी हां, रसोई से जुड़े वास्तुदोष आपके जीवन को प्रभावित करते हैं और नकारात्मकता लाते हुए आपकी जेब पर असर डालते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको किचन से संबंधित कुछ छोटी-छोटी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी परेशानियों को कम करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

किचन में इन्हें कभी न रहने दें खुला

बहुत से लोगों की आदत होती है कि आटा गूंथने के बाद उसे काफी समय तक खुला छोड़ देते हैं। जबकि आटा गूंथ लेने के बाद तुरंत रोटियां सेंक लेनी चाहिए। अगर रोटियां बाद में सेंकनी हो तो गूथे हुए आटे को ढककर रख दें। आटे को खुला बिल्कुल न रहने दें। रोटियों और पके हुए भोजन को भी कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। दरअसल भोजन को देवी अन्नपूर्णा का प्रसाद कहा जाता है और प्रसाद को ढ़ककर बांटने और परोसने से उसमें बरकत होती है। यही वजह है कि मंदिर और गुरुद्वारे में प्रसाद और लंगर को ढक कर रखा जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,money vastu,kitchen vastu

किचन का भंडार कभी खाली न होने दें

किचन में चावल, दाल, आटा यह माता अन्नपूर्णा का भंडार होता है। हमेशा यह कोशिश रखें कि जिन बर्तनों में अनाज रख रहे हों उन्हें कभी पूरी तरह से खाली न होने दें। जब इनमें कम से कम 2 से 3 दिनों अनाज बचा हो तभी इसे वापस भर देना चाहिए। इससे माता अन्नपूर्णा का भंडार सदैव भरा रहता है और आपके घर में बरकत भी बनी रहती है। बहुत से लोग राशन पूरी तरह से समाप्त हो जाने का इंतजार करते है फिर भंडार को भरते हैं, ऐसा करना अच्छा नहीं होता है।

बिना मतलब चूल्हे पर बर्तन न रखें

कई लोगों की आदत होती है कि किचन में चूल्हे पर कुछ भले ही न पक रहा हो बंद चूल्हे पर भी बर्तन रखकर छोड़ देते हैं। इस तरह से आप भी व्यवहार करते हैं तो अपनी इस आदत को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। माना जाता है कि यह एक गलत आदत है जो आपके गैर जरूरी और अचानक से होने वाले व्यय को बढ़ता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,money vastu,kitchen vastu

जितना खाएं उतना पकाएं

भोजन को उतनी ही मात्रा में पकाएं कि सभी लोगों को पूरा भोजन मिल जाए और अधिक मात्रा में भोजन बचे न। कई लोग जरूरत से अधिक मात्रा में भोजन पका लेते हैं और फिर या तो उसे फिर से गर्म करके प्रयोग में ले आते हैं या फिर बचे भोजन को डस्टबिन में डाल देते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जिन घरों में अन्न की कद्र नहीं की जाती है उस घर में कभी बरकत नहीं होती है। जहां अन्न को आदर दिया जाता है वहां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

स्नान करके भोजन पकाएं

भोजन बनाना नियमित यज्ञ है। यज्ञ, हवन और पूजन कभी भी बिना स्नान किए नहीं करना चाहिए ऐसा धार्मिक पुस्तकों और शास्त्रों में बताया गया है। इसलिए हर दिन स्नान करने के बाद ही भोजन पकाने का काम शुरू करना चाहिए। अगर आपके घर में बड़े बुजुर्ग होंगे तो आप उनसे भी सुन सकते हैं कि उनके समय में बिना स्नान किए भोजन नहीं पकाया जाता है। ऐसे करने घर में बरकत और सुख शांति आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?