न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व होता हैं जिसमें पूर्वजों के निमित श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पितृ पक्ष के 16 दिनों में श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि कर्म कर पितरों को प्रसन्न किया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 12:12:19

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व होता हैं जिसमें पूर्वजों के निमित श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पितृ पक्ष के 16 दिनों में श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि कर्म कर पितरों को प्रसन्न किया जाता है। इस साल पितृपक्ष हिंदू पंचांग के मुताबिक 29 सितंबर 2023 शुक्रवार से शुरू हुआ हैं और 14 अक्टूबर 2023 तक जारी रहने वाला हैं। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष में पूर्वज धरती पर आते हैं और उनके नाम से जो तर्पण आदि का कार्य किया जाता है वह उसे स्वीकार करते हैं।

हिन्दू धर्म में दान का बहुत महत्व होता हैं। पितरो को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पुराणों में भी पितृ पक्ष के दौरान दान पुण्य को महत्वपूर्ण बताया गया है। पूर्वज प्रसन्न होने से परिवार में प्रसन्नता के साथ आर्थिक समृद्धि भी आती है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पितृ पक्ष के दौरान किन-किन चीजों के दान से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। आइये जानते हैं...

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

घी का दान

ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान यदि गाय का घी किसी साफ बर्तन सहित दान में दिया जाता है तो उससे पारिवारिक संकट दूर होते हैं और पितरों का आशीष मिलता है। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान मुख्य रूप से घी का दान करने की सलाह दी जाती है।

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

छाता दान

श्राद्ध-कर्म में और मनुष्य की मृत्यु के बाद एकादशाह श्राद्ध और शय्यादान या पितृपक्ष में छाता दान करने की प्रथा है। मान्यता है कि यममार्ग में पितरों की छाते से ग्रीष्म के ताप और वर्षा से रक्षा होती है। यह भी कहता जाता है कि इससे पितरों की छत्र छाया बनी रहती है।

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

काले तिल का दान

ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान जो व्यक्ति काले तिलों का दान करता है उसे सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। काले तिलों का दान करने से व्यक्ति को ग्रह और नक्षत्र से होने वाली कोई भी बाधा से मुक्ति तो मिलती है और साथ ही दान पुण्य सभी संकटों को भी दूर करते हैं।

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

वस्त्रों का दान

ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में आप जिन्हें भी भोजन कराएं, चाहे वो गरीब हों या ब्राह्मण, उन्हें भोजन के साथ वस्त्रों का दान जरूर करें। यदि आप ब्राह्मण को दान दे रहे हैं तो उन्हें वस्त्र के रूप में धोती, टोपी या गमछा दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितर अपने वंशजों से ब्राह्मणों के रूप में वस्त्रों की कामना करते हैं।

भूमि का दान

शास्त्रों में भूमि का दान सबसे बड़ा दान होता है। इस दान से अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। भूमि के दान से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इससे मान-सम्मान व संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

चप्पलों का दान

पितृ पक्ष में पूर्वजों की संतुष्टि के लिए गरीबों को जूते या चप्पलों का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और घर में सुख शांति और खुशहाली बनी रहती है। ऐसा करने से शनि और राहु के दोष भी समाप्त होते हैं।

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

चांदी या स्वर्ण का दान

स्वर्ण दान करने से सूर्य एवं गुरु संबंधी बाधा के अलावा रोगों से मुक्ति मिलती हैं वहीं चांदी दान करने से चंद्र ग्रह संबंधी बाधा दूर होती है और परिवार में शांति, सुख एवं एकता बनी रहती है। स्वर्ण के आभाव में पीतल या दक्षिणा दे सकते हैं और चांदी के अभाव में कोई सफेद वस्तु दान कर सकते हैं।

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

अन्न का दान

पितृ पक्ष के दौरान किसी भी जरूरतमंद को अन्न का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे वंश में वृद्धि होती है और जीवन में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती है।

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

नमक का दान

श्राद्ध पक्ष के दौरान नमक दान करने से किसी भी नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और यदि पितरों पर कोई कर्ज था तो उन्हें उससे भी मुक्ति मिलती है। इस दौरान नमक का दान करने से पितरों का पूर्ण आशीर्वाद मिलता है।

पितृ पक्ष के दौरान करें इन 10 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे पूर्वज

गुड़ का दान

श्राद्ध के दौरान पितरों को यदि गुड़ का दान किया जाता है तो इससे घर में सुख शांति का वातावरण बना रहता है। गुड़ का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन