न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में वापसी पर ऐसा बोले रोनित रॉय, इस एक्ट्रेस का X अकाउंट हुआ हैक

टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने कई सालों तक धूम मचाई थी। निर्माता एकता कपूर का यह शो जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 8:30:10

2 News : ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में वापसी पर ऐसा बोले रोनित रॉय, इस एक्ट्रेस का X अकाउंट हुआ हैक

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने कई सालों तक धूम मचाई थी। निर्माता एकता कपूर का यह शो जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हुआ था। हर घर में इसकी चर्चा होती थी। अब जल्द ही टीवी पर इसकी नए सीजन के साथ वापसी होने वाली है। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कुछ समय पहले ही एकता ने इस सिलसिले में शो में अहम भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस स्मृति ईरानी के साथ मुलाकात भी की थी। इस बीच शो में ‘मिहिर वीरानी’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोनित रॉय ने नए सीजन का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

रोनित ने इस पर बात की है। रोनित ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे खुशी है कि निर्माता 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को वापस ला रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से ये मेरे लिए कारगर नहीं रहा। ये एक ऐसा शो है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। मैंने अपनी जिंदगी के 8 साल इस शो में काम किया है। मैं निर्माताओं और सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को शुभकामनाएं देता हूं। इसे देखने के लिए उत्साहित हूं। मैं लंबे समय तक शो करने या लंबे समय तक टीवी पर बने रहने के खिलाफ नहीं।

हालांकि जैसा मैंने बताया कि टीवी पर अब भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। जब मैंने शुरुआत की थी, 25 साल बीत चुके हैं और दुनिया बदल गई है। टीवी के संबंध में कुछ चीजों को ठीक करने की जरूरत है, इसलिए एक बार ऐसा होने के बाद ही मैं वापस आऊंगा। तब तक, मैं जहां हूं, वहीं खुश हूं। बताया जा रहा है कि दूसरा सीजन उसी दिन लौट रहा है, जिस दिन पहले सीजन का प्रीमियर हुआ था। इसमें स्मृति और अमर उपाध्याय जैसे कई कलाकारों की वापसी हो रही है। इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। रोनित की बात करें तो उन्होंने एकता के शो 'कसौटी जिंदगी की' में भी काम किया था। रोनित को ‘जान तेरे नाम’ सहित कुछ फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला है।

ronit roy,actor ronit roy,kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2,kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 serial,ekta kapoor,shruti haasan,actress shruti haasan,shruti x,shruti twitter

श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी X अकाउंट के हैक होने की जानकारी

साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रुति हासन का सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) हैक हो गया है। श्रुति ने आज मंगलवार (24 जून) को फैंस को यह जानकारी देते हुए अलर्ट करते हुए कहा कि अगर उनकी प्रोफाइल से कोई लिंक भेजा जाता है तो कोई उसे क्लिक ना करें। श्रुति ने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह पोस्ट शेयर की है। श्रुति ने लिखा, “हाय मेरे प्यारे दोस्तों। बस आपको यह बताना चाहती हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।

वहां जो भी पोस्ट हो रहा है, वह मैं नहीं हूं इसलिए जब तक मुझे मेरा अकाउंट वापस नहीं मिल जाता है, उस पेज के साथ कोई भी इंटरेक्शन न करें।” बता दें आज श्रुति के ऑफिशियल अकाउंट से बिटकॉइन और प्रमोशनल सामग्री से जुड़े हुए कई अजीबोगरीब पोस्ट शेयर की गई। वैसे श्रुति की आखिरी पोस्ट 23 जून को थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “क्या मैं ही अकेली हूं, जिसे उदास और बरसात वाले मौसम में ज्यादा खुशी, उत्साह और सकारात्मकता महसूस होती है?

मैं अकेली तो नहीं हो सकती, ऐसे मौसम में मुझे कुछ लिखने मन करता है।” श्रुति ने हाल ही में अपने पिता कमल हासन की मूवी ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा था। श्रुति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी