न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: बोले अब नहीं चाहिए ईरान में सत्ता परिवर्तन, नेतन्याहू को दिया करारा झटका

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में शासन परिवर्तन का विरोध कर नेतन्याहू को बड़ा झटका दिया है। इजराइल के हमलों की निंदा करते हुए ट्रंप ने कहा कि सत्ता परिवर्तन से केवल अराजकता फैलेगी। वहीं व्हाइट हाउस ने भी स्पष्ट किया कि ईरानी जनता को ही यह फैसला लेना होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 8:20:33

ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: बोले अब नहीं चाहिए ईरान में सत्ता परिवर्तन, नेतन्याहू को दिया करारा झटका

डोनाल्ड ट्रंप साफ कर चुके हैं कि वह अब हर हाल में शांति चाहते हैं और आगे किसी भी तरह के युद्ध को और बर्दाश्त नहीं करेंगे। मगर दूसरी ओर, इजराइल लगातार युद्धविराम के बावजूद हमले कर रहा है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो रहे हैं। मंगलवार को ट्रंप ने इजराइल के आक्रामक रुख की खुलकर निंदा की और दो टूक कहा कि वह इजराइल के एक्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। लेकिन ट्रंप यहीं नहीं रुके—इसी बयान के कुछ घंटों बाद उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को एक और करारा झटका दे दिया।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि वे ईरान में किसी भी प्रकार के शासन परिवर्तन के पक्ष में नहीं हैं, जबकि उन्होंने दो दिन पहले यह संकेत दिया था कि वे इसका समर्थन कर सकते हैं। इधर नेतन्याहू लगातार अपने बयानों में यह दोहराते आए हैं कि ईरान का खामनेई शासन ही पूरे इलाके में अशांति की सबसे बड़ी वजह है और इसे जड़ से खत्म कर देना चाहिए। लेकिन ट्रंप का ताजा बयान इस सोच के बिल्कुल विपरीत है और इसने नेतन्याहू को चौंका दिया है।

"शासन बदलने से फैलेगी अराजकता" – ट्रंप

ट्रंप ने नीदरलैंड की यात्रा से पहले एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन से केवल ‘अराजकता’ ही फैलेगी, जिससे क्षेत्रीय हालात और भी बिगड़ जाएंगे। यह बयान उस समय आया है जब नेतन्याहू कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में साफ कह चुके हैं कि अगर अली खामेनेई अब नहीं रहते, तो यह लड़ाई खत्म हो जाएगी।

हालांकि दो दिन पहले ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा था—"यदि वर्तमान ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है, तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं हो सकता???" लेकिन अब कतर में ईरान पर हुए हमले के बाद उनका रुख पूरी तरह बदल गया है, और यह साफ झलक रहा है कि ट्रंप इस वक्त ईरान से सीधी भिड़ंत से बचना चाहते हैं।

व्हाइट हाउस का भी बयान आया सामने

इस विवाद के गहराने पर व्हाइट हाउस ने भी आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं है और यह फैसला केवल ईरानी जनता को लेना है। इस बीच, खाड़ी युद्ध के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की लोकप्रियता में अचानक उछाल देखा गया है, जिससे अमेरिका और इजराइल दोनों असहज महसूस कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब