न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में आज रोपे जाएंगे 25 करोड़ पौधे, CM योगी ने कहा - हमें प्रकृति के सभी संसाधन को बचाना है

उत्तर प्रदेश में रविवार को 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान की शुरुआत मेरठ से की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 11:07:08

यूपी में आज रोपे जाएंगे 25 करोड़ पौधे, CM योगी ने कहा - हमें प्रकृति के सभी संसाधन को बचाना है

उत्तर प्रदेश में रविवार को 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान की शुरुआत मेरठ से की है। पौधरोपण का कार्य सुबह 6:00 बजे से शुरू हो गया है और शाम 6:00 बजे तक चलेगा। मिशन पौधारोपण -2020 के शुभारम्भ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में हरिशंकरी का पौधा रोपा। यूपी में अब तक 5 करोड़ 68 लाख 35742 पौधे लगाए गए हैं। प्रदेश में एक दिन में एक साथ 25 करोड़ पौधे रोपने के महाअभियान के तहत रोपे जाने वाले हरेक पौधे की जियो टैगिंग होगी ताकि उसकी स्थिति की जानकारी सम्बन्धित विभागों के साथ-साथ वन विभाग को रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि हमको प्रकृति के सभी संसाधन को बचाना है। इसी क्रम में हमारा पौधारोपण अभियान आगे बढ़ रहा है। पौधारोपण के इस अभियान से हम सृष्टि को काफी बचा सकते हैं। देश के कोरोना वायरस संक्रमण काल खंड में हमको प्रकृति ही बचा रही है। इस दौर में काढ़ा हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ा रहा है, काढ़ा भी हमको वन तथा वृक्षों से मिल रहा है। जिनको हमारे ऋषि-मुनियों ने तोहफे के रूप में दिया है। हम उनकी परंपरा को आगे बढ़ाकर अपने भविष्य को काफी मजबूत कर सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहजन के वृक्ष तथा उसकी फली की उपयोगिता अब साबित हो रही है। हमने तीन वर्ष पहले प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना में 30 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराते समय कहा था कि वह लोग अपने-अपने घर के सामने एक-एक सहजन का पौधा जरूर लगाएं। अधिकांश ने लगाया था और हमने उनको इसको सहेजने की सलाह भी दी थी। अगर इनमें से 25 लाख लोगों में भी लगाया होगा तो आज वह उसका लाभ जरूर ले रहे होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते वर्ष हमने 9 अगस्त को यहीं कुकरैल में पौधा लगाया था और वह विभाग को सलाह दी थी कि इस कार्यक्रम को वन महोत्सव सप्ताह यानी एक से सात जुलाई के बीच आयोजित करें। मुझे बेहद खुशी है कि इसका आयोजन पांच जुलाई को किया गया। आज गुरू पूर्णिमा का भी पर्व है और हम अपने इस अभियान को सफल बनाकर इसको यादगार का रूप देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत हर जनपद में विशिष्ट वाटिका वृक्षारोपण के अन्तर्गत- स्मृति वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, हरिशंकरी का रोपण कराया जाएगा। वन विभाग की पौधशालाओं एवं वृक्षारोपण के लिए निराश्रित गौ वंश आश्रय स्थलों से कम्पोष्ट के क्रय की व्यवस्था की गई है।

बता दे, अभियान में वन विभाग के अलावा राज्य सरकार के 26 विभाग भी शामिल होंगे, जो औषधीय, फलदार, पर्यावरणीय, छायादार, चारा प्रजाति एवं औद्योगिक उपयोग की प्रजाति के होंगे। इसमें अकेले वन विभाग 10 करोड़ पौधे लगाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यदनाथ ने प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों के साथ-साथ सभी महापौरों, सभासदों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों व खण्ड विकास सदस्यों के अलावा ग्राम प्रधानों को इस अभियान में सहयोग के लिए पत्र लिखा है।

वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक, वन विभाग की 1760 नर्सरियों में करीब 44.27 करोड़ पौधे रोपने के लिए तैयार किए गए हैं। इस बार पौधरोपण में सहजन समेत 36 अन्य विशेष प्रजातियों के पौधे को शामिल किया गया है ताकि लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सके। इस साल भी वन विभाग ही अन्य सभी विभागों को पोधरोपण के लिए नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा।

पौधरोपण अभियान के तहत प्रदेश के हर जिले में अलग-अलग प्रजातियों के पौधों की स्मृति वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, तथा हरिशंकरी लगाने की तैयारी की गई है। पंजीकृत 2.48 करोड़ किसानों में प्रति किसान 10 पौधे दिए जाएंगे। ये किसान अपनी भूमि के अलावा गांवों के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर उन पौधों को रोपेंगे। गंगा के सहायक नदियों के तटों पर 10 किलोमीटर के क्षेत्र में 3 हजार से अधिक स्थलों पर विभिन्न प्रजातियों के 2.20 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम