न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुलासा : रिपोर्ट के मुताबिक चमगादड़ नहीं है निपाह वायरस के जिम्मेदार

केरल में निपाह वायरस से मरने वालों की संख्या में बढ़कर 12 हो गई है। केरल से शुरू हुए निपाह वायरस का खौफ पूरे भारत में देखने को मिल रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 May 2018 4:19:28

खुलासा : रिपोर्ट के मुताबिक चमगादड़ नहीं है निपाह वायरस के जिम्मेदार

केरल में निपाह वायरस से मरने वालों की संख्या में बढ़कर 12 हो गई है। केरल से शुरू हुए निपाह वायरस का खौफ पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। कर्नाटक, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में भी इसके फैलने की खबरों से हड़कंप मच गया है। वहीं इसने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की भी चिंता बढ़ा दी है। मंत्रालय की ओर से एक एडवाइजरी जारी कर सभी राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। निपाह वायरस को लेकर अब तक कहा जा रहा था कि यह चमगादड़ के कारण फैल रहा है। लेकिन शुक्रवार को आई रिपोर्ट से चौकाने वाली बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस संक्रमण के फैलने के मुख्य कारण चमगादड़ नहीं हैं।

अधिकारियों का कहना है कि वह अब मोहम्मद साबिथ (26) के बारे में ये पता करेंगे कि उसने किन जगहों की यात्रा की थी। बता दें साबिथ मूसा के घर के ऐसे पहले व्यक्ति थे जिनकी मौत निपाह से हुई थी। साबिथ सहित उनके परिवार में कुल चार लोगों की मौत वायरस से हो चुकी है। साबिथ सऊदी अरब में हेल्पर के तौर पर कार्य करते थे।

जब जांच अधिकारियों को उसके घर में चमगादड़ मिले तो उन्हें लगा कि वायरस के पीछे का कारण चमगादड़ ही हैं। बताया जाता है कि एनआईवी का ट्रांसमिशन संक्रमित चमगादड़, सूअर या अन्य एनआईवी संक्रमित लोगों से सीधे संपर्क में आने से होता है। इसलिए ये सैंपल भेजे गए।

चमगादड़ और सूअरों के कुल 21 नमूने भेजे

भोपाल में उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला में चमगादड़ और सूअरों के कुल 21 नमूने भेजे गए थे। जिनमें सभी के जांच रिपोर्ट नकारात्मक पाए गए हैं। इन नमूनों में चमगादड़ और सूअर के अलावा गाय, बकरी, खरगोश, कुत्ते और बिल्ली के सैंपल भी भेजे गए थे लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट भी नकारात्मक पाए गए।

वहीं सप्ताह के शुरु में केंद्रीय पशुपालन आयुक्त एसपी सुरेश की अगुआई वाली एक टीम ने प्रभावित क्षेत्र में जानवरों की जांच के बाद कहा था कि जानवरों में निपाह वायरस से संबंधित कोई भी घटना नहीं पाई गई है। इस वायरस से केवल इंसान ही प्रभावित हैं।

भोपाल में भेजे गए सैंपलों में वह चमगादड़ भी शामिल था जिसे पेरम्बरा गांव के मूसा के घर से लिया गया था। बता दें मूसा के दोनों बेटों और रिश्तेदारों की मौत निपाह वायरस के कारण हुई थी। जानकारी के मुताबिक सभी 21 सैंपल पेरम्बरा और उसके आस पास के इलाके से इकट्ठे किए गए थे।

जागरुकता के लिए मंत्री निकालेंगे जुलूस

हाल ही में हुई मौतों के कारण कोझीकोड और मल्लापुरम जिलों के लोग अपने घरों और पशुओं को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को सभी पार्टियों की एक मीटिंग भी बुलाई। जिसमें यह फैसला लिया गया कि सबसे प्रभावित जिले कोझीकोड में लोगों को जागरुक करने के लिए जुलूस निकाला जाएगा।

इस यात्रा में एक्साइज मंत्री टीपी रामकृष्णन और स्वास्थ्य मंत्री केके शैलेजा भी हिस्सा लेंगे। साथ ही सरकार ने बिजली शवदाह गृह के उन कर्मियों को भी काम से बर्खास्त करने का फैसला किया है जो निपाह पीड़ितों के शवों का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर रहे हैं।

अब जब रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि ये वायरस चमगादड़ों से नहीं फैल रहा है तो अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों को मद्देनजर रखते हुए जांच आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

केरल के इन चार जगहों पर न जाये

- राज्य सरकार ने एक परामर्श जारी कर केरल की यात्रा करने वाले सभी लोगों से चार जिलों कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड और कन्नूर की यात्रा से बचने को कहा है।
- स्वास्थ्य सचिव राजीव सदानंदन ने कहा कि केरल में किसी भी जगह यात्रा करना सुरक्षित है। अगर अतिरिक्त सतर्कता बरतना चाहते हैं तो इन चार जिलों की यात्रा से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत