न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14 महीने बाद रिहा हुईं जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा तो मिलने पहुंचे फारूक और उमर, बताया शिष्टाचार मुलाकात

महबूबा मुफ्ती की रिहाई के बाद नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारूक और उमर अब्दुल्ला उनसे मिलने पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 5:27:22

14 महीने बाद रिहा हुईं जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा तो मिलने पहुंचे फारूक और उमर, बताया शिष्टाचार मुलाकात

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को 14 महीने की हिरासत के बाद मंगलवार को रिहा कर दिया गया है। बीते साल 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को संघशासित प्रदेश घोषित किए जाने के बाद से ही महबूबा मुफ्ती हिरासत में थीं। महबूबा एक साल, दो महीने और 9 दिन बाद हिरासत से रिहा हुई हैं यानी कुल 436 दिन बाद।

महबूबा मुफ्ती की रिहाई के बाद नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारूक और उमर अब्दुल्ला उनसे मिलने पहुंचे। अब्दुल्ला पिता-पुत्र ने इस मुलाकात को गैरराजनीतिक करार दिया है। मुलाकात के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि ये सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी और इसके पीछ कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।

जारी किया ऑडियो मेसेज

इससे पहले महबूबा ने रिहा होने के बाद 1।23 मिनट का ऑडियो जारी किया। कहा- ‘मैं आज एक साल से ज्यादा अर्से के बाद रिहा हुई हूं। इस दौरान 5 अगस्त 2019 के काले दिन का काला फैसला हर पल मेरे दिल और रूह पर वार करता रहा। मुझे अहसास है कि यही कैफियत जम्मू-कश्मीर के तमाम लोगों की रही होगी। हममें से कोई भी शख्स उस दिन की डाकाजनी और बेइज्जती को कतई भूल नहीं सकता।’

‘हम सबको इस बात को याद करना होगा कि दिल्ली दरबार ने पिछले साल 5 अगस्त को गैर-आइनी, गैर-जम्हूरी, गैर-कानूनी से जो हक छीन लिया, उसे वापस लेना होगा। उसके साथ-साथ मसले कश्मीर जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर के हजारों लोगों ने अपनी जान न्योछावर की, उसको जारी रखने के लिए हमें अपनी जद्दोजहद जारी रखनी होगी। मैं मानती हूं कि यह राह कतई आसान नहीं होगी। लेकिन, मुझे यकीन है कि हम सबका हौसला और अजम ये दुश्वार रास्ता तय करने में मॉविन होगा। आज जबकि मुझे रिहा किया गया है, मैं चाहती हूं कि जम्मू-कश्मीर के जितने लोग मुल्क के मुख्तलिफ जेलों में बंद हैं, उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए।’

बता दे कि जम्मू-कश्मीर को संघशासित प्रदेश घोषित करने के ऐतिहासिक फैसले के बाद फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी को लेकर बड़ी बवाल हुआ था। तब संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने इस मसले पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद नहीं रखा गया है वो अपनी इच्छा से बाहर निकल सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर को संघशासित प्रदेश घोषित किए एक साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी दोनों ने ही इस निर्णय का तगड़ा विरोध किया है। हाल ही में फारूक अब्दुल्ला के चीन संबंधी एक बयान को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक अब्दुल्ला ने कहा था, ‘जहां तक चीन का सवाल है मैंने तो कभी चीन के राष्ट्रपति को यहां बुलाया नहीं। हमारे वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) ने उन्हें गुजरात में बुलाया। मगर उन्हें वह पंसद नहीं आया और उन्होंने आर्टिकल 370 को लेकर कहा कि हमें यह कबूल नहीं है। और जब तक आप आर्टिकल 370 को बहाल नहीं करेंगे, हम रुकने वाले नहीं हैं। अल्लाह करे कि उनके इस जोर से हमारे लोगों को मदद मिले और अनुच्छेद 370 और 35ए बहाल हो।’

संबित पात्रा का जवाब

इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जवाब दिया, 'एक तरह से फारूक अब्दुल्ला अपने इंटरव्यू में चीन की विस्तारवादी मानसिकता को न्यायोचित ठहराते हैं, वहीं दूसरी ओर एक देशद्रोही कमेंट करते हैं कि भविष्य में हमें अगर मौका मिला तो हम चीन के साथ मिलकर अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे।’

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूर्व में दिए गए बयानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया, ‘राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’

आठ महीने में चार बार नजरबंदी का स्थान बदला

आठ महीने में चार बार महबूबा को नजरबंद रखने का स्थान बदला गया था। सबसे पहले उन्हें श्रीनगर के हरि निवास गेस्ट हाउस में रखा गया था। दूसरी बार उन्हें चश्मा शाही इलाके में पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस भेज दिया गया था। इसके बाद से उन्हें श्रीनगर के ही ट्रांसपोर्ट यार्ड के सरकारी क्वार्टर में रखा गया था। चौथी बार उन्हें अस्थाई जेल से किसी दूसरे स्थान पर भेजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री