न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में पहली बार एक्टिव केस में सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटे में मिले 54,300 ठीक हुए 58,172 मरीज; अब तक 27.01 लाख मामले

सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8 हजार 493 केस आए। सबसे ज्यादा 3 हजार 127 मरीज यहीं ठीक हुए। 6 हजार 780 केस के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 10:17:53

देश में पहली बार एक्टिव केस में सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटे में मिले 54,300 ठीक हुए 58,172 मरीज;  अब तक 27.01 लाख मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 54 हजार 300 केस आए। वहीं, 880 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 27 लाख 1 लाख 604 हो गई है। कल राहत की बात यह रही कल एक्टिव केस से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। सोमवार को 58 हजार 172 ठीक हुए। कल सबसे ज्यादा 4 हजार 753 एक्टिव केस कम हुए। इससे पहले 29 मई को 3 हजार 866 एक्टिव केस कम हुए थे। देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अभी तक 6 बार ही ऐसा हुआ है, जब एक्टिव केस में कमी आई है। ऐसा तभी होता है, जब एक दिन में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हो जाते हैं।

उधर, सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8 हजार 493 केस आए। सबसे ज्यादा 3 हजार 127 मरीज यहीं ठीक हुए। 6 हजार 780 केस के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा।

मध्य प्रदेश में बीते चार दिन में करीब 4 हजार नए कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, लेकिन अगस्त के बीते 17 दिन कुछ राहत भरे रहे हैं, क्योंकि इस दौरान 13 हजार 771 नए केस मिले, जबकि 12 हजार 56 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। यानी रिकवरी रेट 87.55%। अब नए संक्रमित और हर दिन स्वस्थ होने वालों का अंतर सिर्फ 12.5% रह गया है। यह आंकड़ा बीते पांच माह में सबसे अधिक है और पूरे जुलाई की तुलना में करीब दोगुना से भी ज्यादा है। उस माह 31 दिन में 17 हजार 945 नए केस मिले थे, जबकि 11 हजार 616 डिस्चार्ज हुए थे। सोमवार को भी 930 नए संक्रमित मिले, जबकि 987 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। ओवरऑल रिकवरी रेट बढ़कर 75.50% हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के दो कारण प्रमुख हैं। पहला- बड़े पैमाने पर टेस्टिंग। केस जल्द सामने आ रहे हैं। सर्वे कर संक्रमितों की पहचान की जा रही है। दूसरा- ज्यादातर मरीजों का एसिंप्टोमैटिक होना है।

राजस्थान में बीते 24 घंटे में 1 हजार 334 मरीज मिले। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे है। सोमवार को 11 मरीजों की मौत भी हुई है। मृतकों में जयपुर और बीकानेर के 3-3, बांसवाड़ा और कोटा के 2-2 जबकि अजमेर का एक रोगी शामिल है। तीन दिन पहले 14 अगस्त को विधानसभा सत्र में शामिल हुए फलोदी से विधायक पब्बाराम बिश्नोई में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वे सत्र के दौरान कई विधायकों से भी मिले थे। उनका बेटा और पोता भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत के पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उनकी पत्नी भी संक्रमित मिली। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम को भी कोरोना हुआ है। हालांकि, राठौड़ समेत परिवार के बाकी 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हाईकोर्ट के दो जज भी संक्रमित पाए गए हैं। भर्ती रोगी 14 हजार पार हो गए और अब अस्पतालों में भर्ती कुल रोगी 14 हजार 89 हो गए हैं। प्रवासी संक्रमित 9034 हो गए हैं।

बिहार में धीरे-धीरे लोगों में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता (एंटीबॉडी) विकसित होने लगी है। यह खुलासा पूरे देश में किए गए सीरो सर्वे में हुआ है। देश के 66 जिलों में हुए सर्वे में सात जिले बिहार के भी हैं। इनमें पटना, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार और भागलपुर शामिल हैं। इन सात जिलों में औसतन 18.81% आबादी में कोरोना के विरुद्ध एंटीबॉडी विकसित हो रही है। इनमें सबसे अधिक समस्तीपुर में 27.8%, भोजपुर में 21%, वैशाली में 19.7%, पटना में 18.80%, भागलपुर में 18.60%, मुजफ्फरपुर में 16.80% और सबसे कम कटिहार के 9% आबादी में कोरोना से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है। उधर, राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 7 हजार 727 सैंपल की जांच हुई।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित की संख्या छह लाख के पार चली गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। ठाकरे ने कहा कि अभी संक्रमण का खतरा है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर आए। के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे निलेश राणे भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। सोमवार को निलेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा है कि प्राथमिक लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई और उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोग भी अपनी कोरोना जांच करा लें। इससे पहले राज्य के 7 मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के घर पर सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षा गार्ड और उनके आवास में काम करने वाले दो स्टाफ सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण हुआ है। सौभाग्य से, उनमें से कोई भी पवार के संपर्क में नहीं था। उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

महामारी से महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 288 लोगों की मौत हुई है। इसी दौरान राज्य में 11 हजार 111 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 5,95,865 तक पहुंचा गई। रविवार को ठीक होने के बाद कुल 8 हजार 837 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,17,123 हो गई। यानी अबतक राज्य में 70% से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 186 नए रोगी बढ़े हैं। जबकि 69 संक्रमितों की मौत हुई है। सर्वाधिक 10 संक्रमितों की मौत कानपुर नगर में हुई। कानपुर नगर में 10, लखनऊ में 8, मुरादाबाद में 6, प्रयागराज, उन्नाव में 4-4, वाराणसी, बस्ती में 3-3, गोरखपुर, झांसी, आजमगढ़, मथुरा, जालौन, अयोध्या में 2-2, बलिया, जौनपुर, मेरठ, आगरा सहारनपुर, शाहजहांपुर, हापुड़, बहराइच, बिजनौर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, अमेठी, बागपत, एटा, बांदा, श्रावस्ती, हमीरपुर में 1-1 रोगियों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1,58,216 पहुंच गई है। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से तीन दिनों के लिए शुरू होगा। लेकिन इससे पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सोमवार को सचिवालय के 622 अधिकारी और कर्मियों की कोरोना जांच हुई। जिसमें 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद डीएम लखनऊ ने सभी विधायकों व उनके निजी स्टाफ की जांच कराए जाने का निर्णय लिया है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी का सैंपल लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका