न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुद्रप्रयाग हादसे में घायल और लापता यात्रियों की पूरी लिस्ट आई सामने – MP, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र से थे यात्री, जानें हर जानकारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए टेंपो ट्रैवलर हादसे में कई श्रद्धालु घायल और लापता हैं। हादसे में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्री शामिल थे। जानें घायलों और लापता लोगों की पूरी सूची।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 3:02:59

 रुद्रप्रयाग हादसे में घायल और लापता यात्रियों की पूरी लिस्ट आई सामने – MP, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र से थे यात्री, जानें हर जानकारी

उत्तराखंड के पवित्र चारधाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यह हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास उस वक्त हुआ जब एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर उफनती हुई अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 20 श्रद्धालु सवार थे, जो चारधाम यात्रा पर निकले थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक 8 लोग घायल, 3 की मौत, और बाकी लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है, और हर पल की रिपोर्ट ली जा रही है।

अलग-अलग राज्यों से थे यात्री, यात्रा बन गई मातम

बताया जा रहा है कि इस टेंपो ट्रैवलर में राजस्थान और गुजरात से 7-7 यात्री, मध्य प्रदेश से 3, महाराष्ट्र से 2 और हरिद्वार से 1 यात्री सवार थे। इस हादसे में मध्य प्रदेश के विशाल सोनी और गुजरात की सूरत निवासी महिला डिमी की मौत की पुष्टि हुई है। श्रद्धालुओं के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

हादसे में घायल यात्रियों की सूची:

दीपिका सोनी (42 वर्ष) – निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान

हेमलता सोनी (45 वर्ष) – निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान

ईश्वर सोनी (46 वर्ष) – पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात

अमिता सोनी (49 वर्ष) – निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र

भावना सोनी (43 वर्ष) – पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात

भव्य सोनी (07 वर्ष) – निवासी सिलिकॉन पैलेस, गुजरात

पार्थ सोनी (10 वर्ष) – राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग, मध्य प्रदेश

सुमित कुमार (चालक) – निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार

हादसे में लापता लोगों की सूची:

रवि भवसार (28 वर्ष) – निवासी उदयपुर, राजस्थान

मौली सोनी (19 वर्ष) – सिलिकॉन पैलेस, गुजरात

ललित कुमार सोनी (48 वर्ष) – प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान

गौरी सोनी (41 वर्ष) – राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश

संजय सोनी (55 वर्ष) – निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान

मयूरी (24 वर्ष) – निवासी सूरत, गुजरात

चेतना सोनी (52 वर्ष) – निवासी उदयपुर, राजस्थान

चेष्ठा (12 वर्ष) – पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात

कट्टा रंजना अशोक (54 वर्ष) – निवासी मीरा रोड, ठाणे, महाराष्ट्र

सुशीला सोनी (77 वर्ष) – निवासी उदयपुर, राजस्थान

हादसे के बाद रेस्क्यू की पूरी ताकत झोंकी गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन सीधे हाईवे से खाई में गिरकर अलकनंदा में समा गया। कुछ यात्री टेंपो गिरने से पहले ही छिटक कर बाहर जा गिरे थे, जिससे उनकी जान बच सकी। ये गाड़ी रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी और अचानक यह भीषण दुर्घटना घट गई।

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हेली सेवा से ऋषिकेश एम्स भेजा गया, जबकि एक अन्य घायल को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चार घायलों का इलाज रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में जारी है।

प्रशासन और राहत एजेंसियों का तेज एक्शन

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत ऐक्शन लिया। SDRF, NDRF और DDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इन टीमों द्वारा अब भी लापता 10 लोगों की खोजबीन की जा रही है। नदी का बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन सुरक्षा बल पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत