Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Sitaare Zameen Par BO Collection: आमिर खान की वापसी रही शानदार, ‘सितारे ज़मीन पर’ ने 6 दिनों में वसूल किया बजट का 91%

आमिर खान की सितारे ज़मीन पर ने रिलीज़ के सिर्फ 6 दिनों में 82.40 करोड़ की कमाई कर ली है, जो इसके कुल बजट का 91% है। जानें फिल्म के हर दिन की कमाई और अब तक की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 12:21:29

 Sitaare Zameen Par BO Collection: आमिर खान की वापसी रही शानदार, ‘सितारे ज़मीन पर’ ने 6 दिनों में वसूल किया बजट का 91%

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तब से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। आमिर खान की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज़ लगातार बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ वीकेंड ही नहीं बल्कि वर्किंग डेज़ में भी अच्छी खासी भीड़ खींची है। आइए जानते हैं इसने अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार को कितना कलेक्शन किया।

छठे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: कितनी रही कमाई?

आमिर खान, जो तीन साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटे हैं, ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ क्यों कहलाते हैं। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर संशय था कि शायद ये दर्शकों को खास प्रभावित न कर पाए, लेकिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर ऐसा धमाका किया कि हर कोई दंग रह गया।

फिल्म की मजबूत कहानी, शानदार अभिनय और इमोशनल कनेक्ट ने दर्शकों को बखूबी जोड़े रखा। यही वजह है कि ‘सितारे ज़मीन पर’ हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयों को छू रही है।
छठे दिन के आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले दिन: ₹10.7 करोड़

दूसरे दिन: ₹20.2 करोड़

तीसरे दिन: ₹27.25 करोड़

चौथे दिन: ₹8.5 करोड़

पांचवें दिन: ₹8.5 करोड़

छठे दिन (सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार): ₹7.25 करोड़

कुल कमाई (6 दिनों में): ₹82.40 करोड़


जाट के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब

छह दिन में ही फिल्म ने साल की 8वीं सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब यह ‘जाट’ के ₹90.34 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ने से सिर्फ ₹8 करोड़ दूर है। माना जा रहा है कि गुरुवार को यह फिल्म ये लक्ष्य भी हासिल कर लेगी और साल की टॉप 10 फिल्मों में 7वें स्थान पर कब्जा जमा लेगी।

बजट रिकवरी की रफ्तार ने चौंकाया

90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने मात्र 6 दिनों में ही लगभग 91% बजट रिकवर कर लिया है। जिस स्पीड से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह दूसरे शुक्रवार तक अपनी लागत निकाल लेगी। हां, फिल्म को हिट तभी माना जाएगा जब इसका लाइफटाइम कलेक्शन ₹180 करोड़ या उससे ज्यादा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका