न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नशे में धुत महिला ने हैदराबाद में रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, अफरातफरी के बीच रोकी गई ट्रेनें; Video

हैदराबाद में एक शराबी महिला ने रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। रेल अधिकारियों ने तुरंत ट्रेनों को रोका, बाद में महिला को हिरासत में लिया गया। घटना का वीडियो हुआ वायरल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 12:02:53

नशे में धुत महिला ने हैदराबाद में रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, अफरातफरी के बीच रोकी गई ट्रेनें; Video

तेलंगाना के हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक महिला ने अपनी कार सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी। रेल अधिकारियों ने जब पटरियों पर कार को दौड़ते देखा तो सभी के होश उड़ गए। अफसरों ने महिला को रोकने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन महिला ने उल्टा कार की रफ्तार और तेज कर दी। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद रेलवे कर्मियों को हार माननी पड़ी और उन्होंने स्टेशन को तत्काल इसकी सूचना दी। सुरक्षा के चलते बेंगलुरू-हैदराबाद लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया गया। कुछ देर बाद जब महिला ने खुद ही कार को पटरियों से नीचे उतार दिया, तब जाकर हालात सामान्य हो सके।

बताया जा रहा है कि महिला पूरी तरह नशे में थी और यही वजह रही कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। रेलवे विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ये महिला कार लेकर रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंच गई।

क्या था वायरल वीडियो में?

इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार रेलवे की पटरियों पर दौड़ रही है। यह घटना शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक की है। अधिकारियों ने बताया कि जब स्टाफ ने कार को ट्रैक पर देखा, तो हर कोई हैरान रह गया और पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर बेंगलुरू-हैदराबाद मार्ग की सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। जैसे ही कार पटरियों से बाहर निकली, रेल सेवाएं फिर से बहाल की गईं।

कार कैसे उतरी पटरी से नीचे?

ट्रैक पर दौड़ती कार को देखकर रेलवे के कर्मचारी सकते में आ गए। उन्होंने महिला को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। जब कार को रोकना संभव नहीं हुआ, तो कर्मचारियों ने कार का पीछा करना शुरू किया। थोड़ी दूर तक चलने के बाद महिला ने अचानक कार को पटरियों से नीचे उतार दिया, जिससे वह पेड़ों से जा टकराई और वहीं रुक गई। इस टक्कर में कार के शीशे टूट गए। आखिरकार, रेलवे पुलिस ने महिला को कस्टडी में लिया और पूछताछ में पता चला कि वह पूरी तरह शराब के नशे में थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया