न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुधांशु ने किया कास्टिंग काउच का सामना, मशहूर फिल्ममेकर ने दिया था ऑफर, ‘अनुपमा’ में वापसी पर बोले एक्टर

‘अनुपमा’ फेम सुधांशु पांडे (50) इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ रहे हैं। वे लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 12:18:48

2 News : सुधांशु ने किया कास्टिंग काउच का सामना, मशहूर फिल्ममेकर ने दिया था ऑफर, ‘अनुपमा’ में वापसी पर बोले एक्टर

‘अनुपमा’ फेम सुधांशु पांडे (50) इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ रहे हैं। वे लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने भी कास्टिंग काउच फेस किया है। उन्हें एक बहुत बड़े और महान फिल्ममेकर ने ऑफर दिया था। सुधांशु गलाट्टा इंडिया से बात कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में सुधांशु ने कहा कि हां मैंने कास्टिंग काउच का सामना किया है। मुझे एक बहुत जाने-माने फिल्ममेकर ने ये ऑफर दिया था जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा का भला करे, वह महान फिल्ममेकर्स में से एक हैं।

मुझे एक रोल के बदले कॉम्प्रोमाइज करना था। मेरे मन में किसी के खिलाफ गिला नहीं है। मेरा मानना है कि ऐसे प्रपोजल्स को आत्म-सम्मान के साथ मना किया जा सकता है। मुझे लगता है कि वे आपको एक सिनैरियो रखते हैं, इसे लेना या ना लेना आपके ऊपर है। मैंने कभी सामने वाले के ईगो के लिए काम नहीं किया। मुझे कुछ भी गलत लगा तो मैंने इसके लिए मना कर दिया। अगर कोई गलत व्यवहार करता है तो मैं उसे थप्पड़ मार सकता हूं। अगर वे एक खास तरह के हैं तो मेरा अधिकार नहीं है कि उनकी आलोचना करूं लेकिन अगर कोई मेरे साथ जबरदस्ती करता है तो मैं बहुत नाराज हो जाता हूं।

ये हर मर्द के लिए नॉर्मल है और जो सही है उसके लिए खड़ा होना चाहिए। सुधांशु ने मॉडलिंग से करिअर की शुरुआत की। वे 'मानो या ना मानो', 'कन्यादान', 'सस्पेंस आवर' और 'बेटा' जैसे शो में नजर आए। वे भारत के पहले बॉय बैंड ए बैंड ऑफ बॉयज का हिस्सा रहे हैं। साल 2000 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खिलाड़ी 420' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने तमिल फिल्मों में भी काम किया और 2012 की ‘बिल्ला II’ में विलेन की भूमिका निभाई। वे 2.0 (2018) जैसी बड़ी फिल्म का हिस्सा भी रहे।

sudhanshu pandey,actor sudhanshu pandey,sudhanshu casting couch,sudhansh filmmaker,anupamaa,vanraj,sudhanshu anupamaa

सुधांशु पांडे ने कहा, ‘अनुपमा’ में मेरे किरदार ‘वनराज’ को लोगों ने बहुत पसंद किया…

टीवी शो ‘अनुपमा’ में वनराज शाह के किरदार से सुधांशु को घर-घर में पहचान मिली। इस बीच खुद सुधांशु ने 'अनुपमा' में उनकी दोबारा होने वाली एंट्री को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर स्थिति साफ कर दी है। सुधांशु ने ‘टेलीचक्कर’ से बात करते हुए कहा कि आप सभी को अब ‘वनराज’ के किरदार को भुला देना होगा। लोगों ने मेरे इस किरदार को बहुत पसंद किया है। मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया...‘वनराज’ एक शानदार किरदार था। मुझे खुशी है कि मुझे सीरियल 'अनुपमा' में काम करने का मौका मिला।

ये एक अच्छा एक्सपीरियंस था। अब मैं चाहता हूं कि मेरे फैंस मुझे और किरदार निभाने का भी मौका दें। अब मैं फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काम करना चाहता हूं। मैं ‘वनराज’ के अलावा और भी यादगार रोल प्ले करना चाहता हूं। सुधांशु के साथ एक्टर गौरव खन्ना का नाम भी ‘अनुपमा’ के साथ फिर से जोड़ा जा रहा था। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि सीरियल में ‘अनुज’ (गौरव) की दोबारा एंट्री होने वाली है। हालांकि अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। गौरव ने कुछ दिनों पहले सोनी टीवी का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी