न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला के लुक को देख हैरान हुए फैंस, किसी ने बताया AI का कमाल तो किसी को लग रही सर्जरी

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (51) ने बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग करिअर शुरू किया था। बाद में वह 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 11:34:50

‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला के लुक को देख हैरान हुए फैंस, किसी ने बताया AI का कमाल तो किसी को लग रही सर्जरी

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (51) ने बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग करिअर शुरू किया था। बाद में वह 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। उन्हें अपने प्यारे लुक और हाव-भाव के कारण हॉट एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता था। उनके खाते में ‘रंगीला’, 'जुदाई', ‘चमत्कार’, ‘दौड़’, 'सत्या', 'कौन', 'खूबसूरत', ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसी ढेरों हिट फिल्में हैं। उर्मिला आखिरी बार साल 2008 में आई EMI में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं। उन्होंने साल 2018 में 'ब्लैकमेल' फिल्म के एक गाने में काम किया। इसके अलावा वह कई रियलिटी शो की जज भी बन चुकी हैं।

साल 2022 में वह डांस रियलिटी शो 'डीआईडी सुपर मॉम्स' में जज के रूप में दिखाई दीं। फिलहाल वह लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस बीच उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि उनके बदले लुक ने कई लोगों को हैरान भी कर दिया।

उर्मिला ने पिंक कलर की मिनी स्कर्ट और ब्लेजर स्टाइल टॉप पहना है, जिसमें वह काफी अलग लग रही हैं। उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है क्योंकि वह काफी पतली और जवान दिख रही हैं। वह स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या उन्होंने तस्वीरों में AI का इस्तेमाल किया या कोई सर्जरी कराई है।

उर्मिला मातोंडकर की तस्वीरें देख फैंस दे रहे अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया

उर्मिला की इन फोटो पर लोग अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कई लोगों ने उन पर प्यार लुटाया तो कुछ को उनका यह लुक हजम नहीं हुआ। एक ने पूछा, "उन्होंने अपने चेहरे पर क्या कर लिया है?” दूसरे यूजर ने लिखा, “या तो यह चेहरे पर किया गया 10GB AI का काम है या 10 किलो ओजेम्बिक। एक और नेचुरल ब्यूटी आर्टिफिशियल शो ऑफ की भेंट चढ़ गई।” तीसरे ने कहा, “आपने अपने चेहरे पर इन सर्जरी के पीछे अपना नेचुरल चार्म खो दिया है। पुराने दिनों में आप जो थीं, उसके लिए आपसे प्यार करता था।”

चौथे यूजर ने कहा, “ये तो चारू असोपा दिख रही है..सर्जरी गलत हो गई।” किसी ने यह भी लिखा, “रुको, क्या यह उर्मिला है, रंगीला गर्ल? अरे नहीं, उसने अपने चेहरे के साथ क्या किया है। अभी कुछ दिन पहले ही वह इतनी खूबसूरत दिख रही थी। इन महिलाओं के साथ क्या हो रहा है।” उर्मिला की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2016 में बिजनेसमैन मोहसीन अख्तर मीर के साथ शादी की थी। हालांकि पिछले साल दोनों के रास्ते अलग हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल