न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब दिन में सिर्फ दो बार सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, कॉलर ट्यून से परेशान यूजर्स को मिली राहत

सरकार ने यूजर्स की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता कॉलर ट्यून में बदलाव किया है। अब अमिताभ बच्चन की आवाज वाली यह कॉलर ट्यून हर कॉल पर नहीं, बल्कि दिन में केवल दो बार ही सुनाई देगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 1:50:45

अब दिन में सिर्फ दो बार सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, कॉलर ट्यून से परेशान यूजर्स को मिली राहत

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में सुनाई देने वाली साइबर सुरक्षा जागरूकता कॉलर ट्यून इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई थी। देशभर के लोगों की शिकायतों का असर आखिरकार देखने को मिला है। कई यूजर्स सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस 40 सेकंड की कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि उन्हें हर कॉल से पहले यह सुनना मजबूरी जैसा लगने लगा था।

अब सरकार ने आम जनता की परेशानी को समझते हुए बड़ा फैसला लिया है। संचार मंत्रालय ने यूजर्स की लगातार आ रही शिकायतों और इमरजेंसी के दौरान कॉल में हो रही देरी को ध्यान में रखते हुए तय किया है कि यह कॉलर ट्यून अब सिर्फ दिन में दो बार ही सुनाई देगी। यानी हर बार कॉल करने पर अब यह बाधा नहीं बनेगी।

इस संदेश का उद्देश्य भले ही लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचाना रहा हो, लेकिन आम उपयोगकर्ताओं के लिए यह झुंझलाहट का कारण बन गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने साफ कहा कि कई बार जरूरी कॉल्स के दौरान यह ऑडियो देरी करवा देता है और कुछ मामलों में तो संकट की स्थिति बन जाती है।

कॉलर ट्यून से मिली राहत, मंत्रालय ने उठाया कदम

संचार मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि साइबर चेतावनी कॉलर ट्यून अब सामान्य कॉल्स पर दिन में केवल दो बार ही सुनाई देगी। इसके अलावा इमरजेंसी नंबरों पर इसे बजाने की व्यवस्था नहीं होगी, जिससे ज़रूरी मदद पाने में कोई अड़चन न आए। मंत्रालय का कहना है कि यह ट्यून आपकी और आपके पैसों की सुरक्षा के लिए है, लेकिन अब इसे नियंत्रित तरीके से प्रसारित किया जाएगा।

जब अमिताभ बच्चन का जवाब हो गया था वायरल

इस ट्यून को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन को ट्रोल किया था। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया, “फोन पर बोलना बंद करो भाई।” इस पर अमिताभ बच्चन ने बड़े ही हाजिरजवाबी अंदाज़ में जवाब दिया था, “सरकार को बोलो भई, उन्होंने हमसे कहा, सो किया।” बिग बी का यह जवाब खूब वायरल हुआ था और उन्हें काफी तारीफ भी मिली थी।

जानिए, आखिर क्या है यह साइबर चेतावनी?

भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, सभी टेलीकॉम कंपनियों को हर आउटगोइंग कॉल से पहले एक ऑडियो संदेश देना अनिवार्य किया गया था। यह 40 सेकंड की चेतावनी उपयोगकर्ताओं को सतर्क करती है कि वे अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स, लिंक या ओटीपी साझा न करें। इस पहल का उद्देश्य लोगों को डिजिटल फ्रॉड से बचाना है। हालांकि हर कॉल पर यह ट्यून बजने से लोगों को असुविधा होने लगी थी, जिसका समाधान अब मिल गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं