न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में दो दिन में मिले 1 लाख के करीब मरीज, पिछले 24 घंटे में बढ़े 48,916 संक्रमित, 757 की मौत

देश में सिर्फ दो दिन में करीब एक लाख कोरोना मरीज मिले। शनिवार को कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 13 लाख को पार कर गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 11:00:54

देश में दो दिन में मिले 1 लाख के करीब मरीज,  पिछले 24 घंटे में बढ़े 48,916 संक्रमित, 757 की मौत

देश में सिर्फ दो दिन में करीब एक लाख कोरोना मरीज मिले। शनिवार को कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 13 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Mohfw) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह 8 बजे के दरम्यां 48 हजार 916 केस आए वहीं लोगों 757 की मौत हो गई। मंत्रालय के अनुसार 32 हजार 223 लोग ठीक हो गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 4,56,071 एक्टिव केस, 31 हजार 358 मृतकों की संख्या और ठीक होने वालों की संख्या 8,49,431 है। शुक्रवार को ICMR ने एक दिन में 4 लाख 20,898 जांच की। जो गुरुवार के मुकाबले 68 हजार 97 ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 13,36, 861 कोरोना के पुष्ट मामले पाए गए हैं। संक्रमण से देश में मृतकों की दर 2.3% है और ठीक होने वालों की दर 63.5% है।

अपडेट्स

महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया गया है। आज सुबह बाजार बंद रहे और सड़कें खाली दिखीं। नागपुर में अब तक 3000 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 40 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को शहर में 199 केस आए और 2 लोगों की मौत हुई।

दिल्ली में जल्द ही सिनेमा घरों को खोल दिया जाएगा। इसके लिए राजधानी के सिनेमा घरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। PVR सिनेमा के सीईओ जी दत्ता ने कहा कि हम सैनिटाइजेशन और मास्क लगाने जैसे नियमों का पालन करेंगे।

कोलकाता एयरपोर्ट पर आज भी फ्लाइट ऑपरेशन बंद रखा गया है। यह 29 जुलाई तक रहेगा।

Covaxin का दिल्ली के एम्स में ट्रायल शुरू हो गया है। पहले दिन शुक्रवार को 30 साल के एक शख्स को वैक्सीन लगाई गई। अच्छी बात यह रही कि वैक्सीनेशन के बाद शख्स को किसी भी प्रकार का रिएक्शन नहीं हुआ। एम्स ने बताया कि अब धीरे-धीरे ट्रायल में वॉलंटियर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।

coronavirus,coronavirus cases in india,india coronavirus,covid 19 cases in india,india covid 19,news

राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 9 हजार 615 नए मामले सामने आए और 278 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,57,117 हो गई है। इनमें 1,99,967 लोग ठीक हो चुके हैं और 13 हजार 132 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1 हजार 62 नए मामले सामने आने के बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 1,06,891 हो गई। बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि संक्रमण की वजह से 54 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5 हजार 981 हो गई। बीएमसी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1 हजार 158 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद शहर में अब तक कुल 78 हजार 260 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 73% हो गयी है। बीएमसी के अनुसार शहर में 22 हजार 647 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1 हजार 51 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। महानगरपालिका ने कहा कि संक्रमण के दोगुने होने की औसत दर 64 दिन हो गयी है। मुंबई में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) 'जंबो टेस्टिंग' की शुरुआत कर रही है। इसके तहत पुलिस, हेल्थकेयर वर्कर्स सहित कोरोना से बचाव के लिए काम करने वाले तमाम फ्रंट लाइन वॉरियर्स का टेस्ट किया जाएगा।

मुंबई में औसतन 5-6 हजार के बीच टेस्टिंग रोज हो रही है। एंटीजन टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। फिलहाल, एंटीजन टेस्टिंग केवल कोरोना केयर सेंटर में जाने वाले लोगों का किया जा रहा है, लेकिन इसे और बढ़ाने के लिए बीएमसी ने अब हेल्थ वर्कर्स को भी इसके तहत शामिल करने का फैसला लिया है। इससे रोजाना करीब 3 हजार अतिरिक्त टेस्टिंग महानगर में बढ़ सकती है।

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 482 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 12 हजार 216 हो गयी है। नये मामलों में सीमा सुरक्षा बल के 46 जवान भी शामिल हैं । राज्य सरकार की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है । बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा कोरोना से पांच और लोगों की मौत हो गयी है जिससे राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आ कर मारे गये लोगों की संख्या बढ़ कर 282 हो गयी है। मरने वालों में पठानकोट, पटियाला, होशियारपुर, संगरूर एवं लुधियाना का एक एक मरीज शामिल है।

हरियाणा में कोरोना से 4 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या शुक्रवार को 382 हो गई। वहीं इसके 780 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 29 हजार 755 है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुड़गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य के सोनीपत, हिसार और नूहं में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। फरीदाबाद में 203, गुड़गांव में 127, सोनीपत में 65, रेवाड़ी में 59, अम्बाला में 55, पानीपत में 35, करनाल में 30 और कुरुक्षेत्र में 25 मामले सामने आए हैं। राज्य में 6 हजार 420 मरीजों का इलाज चल रहा है और 22 हजार 953 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर शुक्रवार को 77.14% थी।

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1 हजार 68 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 53 हजार के पार हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमित मरीजों की संख्या अब 53 हजार 631 है। बयान में कहा गया कि पूरे राज्य में संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटों में 26 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मरनेवालों की संख्या 2 हजार 283 है। वहीं अहमदाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में 176 नए मामले आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या जिले में 25 हजार 349 हो गई। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतकों की संख्या 1 हजार 568 है। विभाग ने कहा कि कुल 872 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी मिली है जिसके बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 38 हजार 830 हो गई। गुजरात में फिलहाल 12 हजार 518 मरीजों का इलाज चल रहा है।

coronavirus,coronavirus cases in india,india coronavirus,covid 19 cases in india,india covid 19,news

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को कांगडा जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गयी है । प्रदेश में शुक्रवार को संक्रमण के कुल 41 नये मामले सामने आये । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि मरीज कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी इलाके के अम्ब गांव का रहने वाला था तथा अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था ।स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर डी धीमान ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1 हजार 876 हो गयी है। इन 41 मामलों में कांगड़ा के दो सेना जवान भी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान राजधानी को छोड़कर राज्य में एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा करने के लिए ई-पास की जरूरत होगी। लॉकडाउन में क्लीनिक खोलने की अनुमति दी गई है। किराने की दुकानें बंद रहेंगी। लॉकडाउन में होटल, रेस्त्रां, किराना दुकानें, मॉल, धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थान, परिवहन सेवाएं, जिम, शराब दुकानें बंद रहेंगी। कोई समारोह नहीं होंगे। उधर, इंदौर में हफ्ते में 6 दिन में बाजार खुले रहेंगे। 27 जुलाई से राखी समेत सभी दुकानें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। ग्वालियर जिले में 2000 से ज्यादा मरीज हो गए हैं। उधर, श्योपुर में बिहार से धान रोपने आए 4 मजदूर भी पॉजिटिव मिले। उज्जैन में अब रविवार को लॉकडाउन रहेगा। शनिवार को बाजार खुले रहेंगे।

coronavirus,coronavirus cases in india,india coronavirus,covid 19 cases in india,india covid 19,news

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 958 मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हजार 178 हो गई है। आज अलवर में 224, जोधपुर में 158, पाली में 91, जयपुर में 84, अजमेर में 63, बीकानेर में 62, जालौर में 39, कोटा, चूरू और बाड़मेर में 22-22, उदयपुर और भरतपुर में 21-21, नागौर में 18, धौलपुर में 16, करौली में 13, सीकर में 12, झुंझुनू और बारां में 11-11, डूंगरपुर और भीलवाड़ा में 8-8, गंगानगर में 7, टोंक और राजसमंद में 5-5, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, झालावाड़ में 3, सवाई माधोपुर में 2, चित्तौड़गढ़ और बूंदी में 1-1 मरीज मिले। आज 8 लोगों की मौत भी हुई है। इनमें जोधपुर में 5, बाड़मेर में 2 और नागौर में 1 की मौत हो गई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 602 पहुंच गया। राजस्थान सबसे ज्यादा मौतें जयपुर में हुई है। यहां 179 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा, जोधपुर में 78, भरतपुर में 46, कोटा में 30, अजमेर में 28, बीकानेर में 30, नागौर में 22, पाली में 24, धौलपुर में 15, उदयपुर में 12 और सिरोही में 10 मरीजों की जान गई है। इसके अलावा, अलवर में 14, बाड़मेर में 10, सवाई माधोपुर में 9, सीकर में 8, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, राजसमंद और करौली में 5-5, झुंझुनू और बारां में 4-4, जालौर, गंगानगर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 34 मरीजों की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका