न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में टूटा कोरोना रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले करीब 50000 नए केस, 13 लाख तक पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 13 लाख के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 10:12:52

भारत में टूटा कोरोना रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले करीब 50000 नए केस, 13 लाख तक पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 13 लाख के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। बता दे, इससे पहले बुधवार को ही 45 हजार 601 लोग संक्रमित मिले थे। गुरुवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9 हजार 895, आंध्र प्रदेश में 7 हजार 998, तमिलनाडु में 6 हजार 472 और कर्नाटक में 5 हजार 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले 24 घंटे में 740 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 मार्च को देश में कोरोना से पहली मौत हुई थी। इसके 135 दिन के अंदर 30 हजार 645 लोगों ने जान गंवा दी। स्पेन को पीछे छोड़कर अब भारत दुनिया का 7वां देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा जानें गई हैं। आंकड़ों को देखें तो भारत में हर 10 लाख की आबादी में 22 लोगों की जान जा रही है।

इस बीच, राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 8 लाख के पार हो गया। अब तक 8 लाख 16 हजार 205 लोग रिकवर हो चुके हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 33 हजार 326 लोग ठीक हुए। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की यह संख्या सबसे ज्यादा है। इसके पहले बुधवार को 874 लोग ठीक हुए थे। अभी 4 लाख 40 हजार 863 लोगों का इलाज चल रहा है। भारत में कुल कोरोना मामले बढ़कर 12 लाख 87 हजार 945 हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब 4 लाख 40 हजार 135 एक्टिव केस हैं। कोरोना महामारी से अब तक 30 हजार 601 मरीजों की मौत हो गई है और 8 लाख 17 हजार 208 लोग ठीक हो चुके हैं। एक विदेशी लौट चुका है। इन सबके बीच अच्छी बात ये ही है कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 63.45% हो गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित दिख रहा है।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थिति बेकाबू

भारत के राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थिति बेकाबू नजर आ रही है। महाराष्ट्र में इस समय 3।47 लाख और तमिलनाडु में 1.92 लाख केस हैं। दिल्ली 1.27 लाख केस के साथ तीसरे नंबर पर है। इन तीनों राज्यों के ट्रेंड्स में एक फर्क है। दिल्ली में केस घटने लगे हैं, लेकिन महाराष्ट्र और तमिलनाडु में ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 9 हजार 895 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 47 हजार 502 हो गई। संक्रमण के चलते पिछले 24 घंटे में 298 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हजार 854 हो गई। पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 6 हजार 484 मरीज ठीक हो गए। अब तक राज्य में 1 लाख 94 हजार 253 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी 1 लाख 40 हजार 395 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 17 लाख 37 हजार 716 लोगों की कोरोना वायरस जांच हो चुकी है।​​​​​​​

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि राज्य में जिम और शापिंग मॉल खोले जाने पर विचार किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों और सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक सबसे आखिर में हटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है।

गुजरात में गुरुवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1 हजार 78 मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 52 हजार को पार कर गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 52 हजार 563 तक पहुंच गई, जबकि बुधवार शाम से राज्य में 28 मरीजों की मौत होने के साथ राज्य में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 2 हजार 257 हो गई।

पंजाब में कोरोना वायरस के नये मामलों का मिलना जारी है। गुरुवार को राज्य में 414 मामले आए और 252 लोग डिस्चार्ज हो गए। वहीं 6 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक कुल 11 हजार 301 मामले सामने आए हैं जिसमें 3 हजार 391 केस एक्टिव हैं और 7 हजार 641 लोग डिस्चार्ज हो गए। साथ ही 269 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 632 नए केस मिले। अब तक 25 हजार 474 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 17 हजार 359​​​​​​​ लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 7 हजार 335​​​​​​​ लोगों का इलाज चल रहा है। 780 मरीजों ने संक्रमण के चलते जान गंवा दी। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में 190 पॉजिटिव मिले। इसके साथ राजधानी में मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, अब तक 148 लोगों की जान चली गई है। भोपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 24 जुलाई की रात आठ बजे से दस दिन का लॉकडाउन रहेगा। इसी के साथ विभिन्न क्षेत्रों के अलग-अलग जारी हुए लॉकडाउन के सभी आदेश रद्द कर दिए गए हैं। सभी बाजार गुरुवार और शुकवार को पहले की तरह खुलेंगे। इंदौर में सीरो-सर्वे हुआ था। इसमें खुलासा हुआ कि शहर के कंटेनमेंट जोन में 8% आबादी संक्रमित है। पॉजिटिव रेट 7.72% हो गया

उत्तरप्रदेश गुरुवार को रिकॉर्ड 2 हजार 529 नए कोविड पॉजिटिव सामने आए हैं। यह अब तक मरीजों की रिकार्ड संख्या हैं। इससे पहले 22 जुलाई को सबसे ज्यादा 2 हजार 308 मरीज मिले थे। प्रदेश में 21 हजार 3 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। इस समय आइसोलेशन में 21 हजार 18 मरीज और 4 हजार 403 क्वारैंटाइन में हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में 33803 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस नमूने जांचने की क्षमता 50 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। बुधवार को 54897 नमूनों की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में 16।54 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब हर जिले में स्टैटिक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार जांच करा सकें। यहां एंटीजन टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को 3001 पूल टेस्ट किए गए। इसमें 2760 पूल पांच-पांच नमूनों के बनाए गए थे। इनमें से 566 पॉजिटिव आए मिले हैं। इसी तरह 241 पूल दस-दस नमूनों के बनाए गए थे। इसमें 29 पूल में पॉजिटिविटी मिली है।

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 886 मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा जोधपुर में 243, अलवर में 133, जयपुर में 95, पाली में 54, अजमेर में 43, सीकर में 42, बीकानेर और कोटा में 41-41, भरतपुर में 36, नागौर में 28 मामले सामने आए। इसके साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 33 हजार 220 पहुंच गया। वहीं, 11 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें अलवर और बीकानेर में 3-3, पाली में 2, नागौर, जालौर और जोधपुर में 1-1 की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 594 पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत