न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना वायरस के 1349 नए केस, रिकवरी रेट 85% के करीब

दिल्ली में कोरोना को लेकर बीते कुछ दिनों से राहत की खबर आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1349 नए मामले दर्ज किए और 27 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 9:33:11

दिल्ली / पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना वायरस के 1349 नए केस, रिकवरी रेट 85% के करीब

दिल्ली में कोरोना को लेकर बीते कुछ दिनों से राहत की खबर आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 हजार 349 नए मामले दर्ज किए और 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1 हजार 200 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 25 हजार 96 हो गई है, जिनमें 1,06,118 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 3 हजार 690 की मौत हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 84% से ज्यादा हो गया है। राजधानी में कोरोना का रिकवरी रेट 84.33% है। देश की राजधानी में कोरोना के एक्टिव केस 15 हजार 288 हैं। होम आइसोलेशन में 8 हजार 126 मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 5 हजार 651 RT-PCR टेस्ट हुए हैं। जबकि 15 हजार 201 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 हजार 852 टेस्ट किए गए हैं। अब तक कुल 8 लाख 51 हजार 311 टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली की 24% आबादी हुई कोरोना संक्रमित

उधर, दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट को लेकर पूरे राज्य में सीरो सर्वे कराया है, जिसमें कई तरह की बातें सामने आई हैं। दिल्ली में 27 जून से लेकर 10 जुलाई तक किए गए सीरो सर्वे अध्ययन की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली की लगभग एक चौथाई आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 23.48% लोगों में कोरोना की एंटी बॉडी मिली है। इसका मतलब यह हुआ कि राजधानी की करीब 24% आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली में जितने भी केस सामने आए हैं, उनमें अधिकतर बिना किसी लक्षण वाले थे। इसका मतलब सरकार की ओर से जो फैसले लिए गए, फिर चाहे वो लॉकडाउन हो या फिर ट्रैकिंग का मसला उनका लाभ मिला है। हालांकि, अभी भी दूसरे लोगों का इसकी चपेट में आने का खतरा है ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी और नियमों का पालन करना होगा।

दिल्ली में सीरोलॉजी टेस्ट में उन लोगों को ही शामिल किया गया था, जिनमें कोई लक्षण नहीं थे। जिन्हें, पहले कोरोना नहीं हुआ था। इसमें अलग-अलग उम्र व इलाके के लोगों को शामिल किया गया है। दिल्ली के सभी 11 जिलों से कुल 21 हजार 387 सैंपल एकत्रित किए गए थे। सभी सैंपल को नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को भेज गया था। एनसीडीसी ने सैंपल की जांच करने के बाद ये रिपोर्ट सौंपी है। सर्वे की शुरुआत कंटेनमेंट जोन से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सभी जिलों में इसको किया गया।

सर्वे से यह पता लगा है कि संक्रमण कम्युनिटी में कितना फैला है। इससे इसको रोकने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई जा सकेगी। यह सर्वे नोडल अधिकारी की देखरेख में किया गया था। इन इलाकों में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों से उनके विषय में जानकारी ली थी। इन लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत