न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर हमें खतरा हुआ तो मिलेगा जवाब... पीएम मोदी के अल्टीमेटम पर पाकिस्तान का पलटवार

गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर हमें खतरा हुआ तो जवाब भी उसी भाषा में मिलेगा। पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया में शांति की अपील की और खुद को यूएन मिशन का समर्थक बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 3:50:32

अगर हमें खतरा हुआ तो मिलेगा जवाब... पीएम मोदी के अल्टीमेटम पर पाकिस्तान का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं। मंगलवार को वे गांधी नगर पहुंचे। इससे पहले वे वडोदरा, भुज और दाहोद का दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी ने यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद किया है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया। उनके इस अल्टीमेटम से पाकिस्तान तिलमिला उठा और शांति की बातें करने लगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बयान से क्षेत्रीय शांति को खतरा पैदा हो सकता है।

पाकिस्तान ने इस बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमने भारत के प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात में दिए गए बयान को संज्ञान में लिया है। उनका यह बयान दक्षिण एशिया की शांति और स्थिरता के लिए खतरा है। हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन अगर हम पर खतरा मंडराया, तो हम उसका माकूल जवाब देने में सक्षम हैं।”

पाकिस्तान ने खुद को बताया शांति का हिमायती

अपने बयान में पाकिस्तान ने खुद को शांति के समर्थक के तौर पर पेश किया है। उन्होंने दावा किया कि वह संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर उसकी सक्रिय भागीदारी रही है।

गुजरात से पीएम मोदी का पाकिस्तान को सख्त संदेश

गांधीनगर में दिए गए अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, “6 मई की रात जो आतंकवादी मारे गए, उनके जनाजे पाकिस्तान में निकाले गए, और उन्हें स्टेट ऑनर दिया गया। उनके ताबूतों पर पाकिस्तान का झंडा लहराया गया और पाकिस्तानी सेना ने उन्हें सैल्यूट किया।”

पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यह साबित करता है कि यह कोई प्रॉक्सी वॉर नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की एक सुनियोजित युद्ध नीति है। जब आप युद्ध जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देंगे, तो जवाब भी उसी स्तर पर दिया जाएगा।”

गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसमें कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी