Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बर्फी’ फेम एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं मां, दिखाई बेटे की झलक और नाम का भी कर दिया खुलासा

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के जीवन में एक बार फिर से खुशियों की बरसात हुई है। उनके घर दूसरी बार किलकारियां गूंज उठी हैं। इलियाना ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 11:40:18

‘बर्फी’ फेम एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं मां, दिखाई बेटे की झलक और नाम का भी कर दिया खुलासा

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के जीवन में एक बार फिर से खुशियों की बरसात हुई है। उनके घर दूसरी बार किलकारियां गूंज उठी हैं। इलियाना ने 19 जून को दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इलियाना ने अपने फैंस के लिए बेबी के वेलकम की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इलियाना ने न्यू बॉर्न बेबी बॉय की क्यूट तस्वीर शेयर करने के साथ उसके नाम का खुलासा भी कर दिया। इलियाना ने आज शनिवार (28 जून) को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह खुशखबरी दी। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमारा दिल बहुत भरा हुआ है।”

इसके साथ एक्ट्रेस ने नजर और लाल दिल की इमोजी शेयर की है। पोस्ट में एक तस्वीर है, जो उनके छोटे बेटे न्यू बॉर्न बेबी की है। इलियाना ने फोटो के साथ लिखा, “इंट्रोड्यूसिंग Keanu Rafe Dolan. 19 जून 2025 को पैदा हुआ है।” इलियाना की पोस्ट जैसे ही सामने आई, वैसे ही बधाइयों का तांता लग गया। फैंस और सेलेब्स उन्हें विश कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया है और उन्हें बधाई दी है।

प्रियंका ने लिखा है, “बधाई हो ब्यूटीफुल।” एक्टर करणवीर शर्मा लिखते हैं, “बधाई हो मॉमी।” हाल ही में इलियाना ने पति संग फादर्स डे पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस फिर से मां बनने वाली हैं, क्योंकि इस पोस्ट में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के संकेत दिए थे।

इलियाना ने साल 2023 में दिया था पहले बेटे को जन्म

रणबीर कपूर संग फिल्म ‘बर्फी’ में काम कर चुकीं इलियाना इससे पहले साल 2023 में पहली बार मां बनी थीं। तब उन्होंने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का वेलकम किया था। अब करीब दो बाद साल बाद इलियाना दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। आपको बता दें कि इलियाना ने 13 मई 2023 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल डोलन के साथ शादी रचाई थी। काफी समय तक उनकी शादी की बात लोगों से छिपी हुई थी।

इसके बाद इलियाना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। इलियाना को आखिरी बार साल 2024 में गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित ‘दो और दो प्यार’ मूवी में देखा गया था। फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति भी थे। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस को 'रेड 2' ऑफर की गई थी, लेकिन शेड्यूलिंग के कारण ये फिल्म वाणी कपूर को सौंप दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका