न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ के छात्र ने बनाया अनोखा चश्मा जो रोकेगा सड़क हादसे, जानें कैसे करेगा काम

मेरठ के एक छात्र ने कमाल कर डाला और एक ऐसा अनोखा चश्मा बनाया है जो सड़क हादसों को रोकने का काम करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 3:42:08

मेरठ के छात्र ने बनाया अनोखा चश्मा जो रोकेगा सड़क हादसे, जानें कैसे करेगा काम

देश में आए दिन कई सड़क हादसे होते हैं जिसमें कई लोगों की जान जाती हैं। इनमें से कई हादसों का कारण ड्राईवर को नींद की झपकी आना बनता हैं। ऐसे में मेरठ के एक छात्र ने कमाल कर डाला और एक ऐसा अनोखा चश्मा बनाया है जो सड़क हादसों को रोकने का काम करेगा। यह छात्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) साकेत के इलेक्ट्रॉनिक मकैनिक ट्रेड से दूसरे साल के छात्र सचिन कुमार हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चश्मा कैसे एक्सीडेंट होने से रोक सकता हैं, तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

छात्र ने यह दावा किया है कि, 'ड्राइव करते वक्त झपकी आने की वजह से होने वाले हादसों पर इस खास चश्मे के कारण लगाम लग सकेगी।' आपको बता दें कि मेरठ के इलेक्ट्रॉनिक मकैनिक ट्रेड से आईटीआई साकेत से दूसरे साल के छात्र सचिन कुमार का दावा है कि, 'चश्मे पर लगे सेंसर की वजह से जैसे ही व्यक्ति को झपकी आएगी, फौरन बीप की आवाज शुरु हो जाएगी। नींद उड़ने के बाद ये चश्मा सामान्य चश्मे की तरह ही व्यवहार करने लगेगा।'

इसी के साथ सचिन कुमार ने यह भी कहा कि, 'इस खास चश्मे का वो पेटेंट कराएंगे। ये चश्मा लोगों की जान बचा सकता है।' दूसरी तरफ सचिन के टीचर्स उनके इस प्रयोग की सराहना कर रहे हैं। सचिन कुमार के बारे में बात करें तो उन्होंने बीकाम किया है लेकिन मन में इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कुछ करने की चाह थी। ऐसे में उन्होंने आईटीआई साकेत में प्रवेश लिया। सचिन का कहना है कुछ साल पहले वाहन चालक को झपकी आने की वजह से एक सड़क हादसा हुआ था।

ऐसे में इस हादसे ने सचिन को विचलित कर दिया और इसी के चलते उन्होंने इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए कुछ करने की ठान ली। सचिन कुमार का कहना है उन्होंने जो चश्मा बनाया है उसमें नैनो डिवाइस, एडवांस माइक्रो कंट्रोलर, सेंसर, एक छोटे बजर और बैट्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि कोई भी वाहन चालक आसानी से इसका इस्तेमाल कर सके। उन्होंने नैनो डिवाइस में कोडिंग किया गया है और दो सेकंड के लिए अगर वाहन चालक को झपकी आती है तो चश्मे में लगा सेंसर एक्टिव हो जाता है। वहीं चश्मे में लगा सेंसर जब एक्टिव हो जाता है, बजर कान के पास बजने लगता है और वाहन चालक की नींद तुरंत ही खुल जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप